भूमि विवाद:-छावनी में तब्दील हुआ एसएसपी-डीएम कार्यालय

भूमि विवाद:-छावनी में तब्दील हुआ एसएसपी-डीएम कार्यालय

-विधायक बेहड़ ने आत्मदाह की दे डाली चेतावनी

-मामला प्रियंका गांधी की जेठानी की भूमि का

ख़बर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी की किच्छा स्थित भूमि विवाद प्रकरण को लेकर जहां पुलिस-जिला प्रशासन बुधवार की देर रात्रि जूझता रहा। वहीं कांग्रेस भी प्रकरण को लेकर एकजुट दिखी,क्योकि मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की बहन यानी प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की बडी भाभी का था। जिसको लेकर जहां किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने सोशल मीडिया पर खुलेआम ऐलान किया था कि वह किसी भी वक्त डीएम या फिर एसएसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे। बस क्या था कांग्रेसियों के उग्र तेवर को देखते हुए पुलिस कार्यालय और डीएम ऑफिस को छावनी में तब्दील कर दिया और मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर नाकेबंदी कर दी। साथ ही एलआइयू कर्मी भी सुरागरसी करते हुए दिखाई दिए।

बताते चले कि बुधवार की सुबह से ही किच्छा स्थित 11 एकड़ भूमि का विवाद चल रहा था। जैसे ही अदालत में विचाराधीन वाड्रा फार्म में कुछ युवक जबरदस्ती घुसे और अपना कब्जा बताने लगे। वैसे ही मामला इतना बढ़ गया कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित कई दिग्गज नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ इकठ्ठा हुई और शासन-प्रशासन प र जमीनों के खेल में शामिल होने का आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगी। उनका आरोप था कि प्रशासन सायरा वाड्रा के विधिक दस्तावेज देखे और कब्जा धारक को बाहर निकालकर अपना कब्जा करे। काफी जद्दोजहद के बाद भी प्रशासन नहीं माना। तो किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने ऐलान कर दिया कि वह किसी भी वक्त डीएम या फिर एसएसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे और सुसाइड नोट में हर उस नेता व अफसर का

नाम होगा। जो पुलिस फोर्स के साथ मिलकर कब्जा करवा रहा है। विधायक की धमकी और कांग्रेसियों के उग्र तेवर के बाद गुरुवार की सुबह एसएसपी व डीएम कार्यालय के सभी संपर्क मुख्य मार्गो पर बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग कर नाकेबंदी कर दी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात था। प्रत्येक वाहनों की चेकिंग हो रही थी। हर कोई बेहड़ के आने की मुवेट को ट्रैक कर रहा था।

————————

कोड

मोबाइल-गाड़ी पर भी थी नजर

रुद्रपुर। बुधवार को सोशल मीडिया पर आत्मदाह की धमकी देने वाले किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर पुलिस का ज्यादा फोकस रहा। गुरुवार की सुबह होते ही बेहड़ के आवास विकास स्थित आवास के ईद गिर्द एलआईयू कर्मियों के घूमने की बात सामने आ रही है। यह भी चर्चा है कि पुलिस ने किच्छा विधायक बेहड़ का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन के आधार पर अपनी निगरानी कर रही थी और जब बेहड़ किच्छा स्थित तहसील नहीं पहुचे। तो प्रशासन को संजीदा हो गया था। हर नेता से बेहड़ की लोकेशन की सुरागरसी हो रही थी।

——————-

कोड

बोले बेहड़:-सब्र का इम्तिहान नहीं ले प्रशासन

रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ से पूछने पर बताया कि बुधवार की रात्रि साढ़े बारह बजे प्रशासन ने गुरुवार की सुबह ग्यारह बजे तहसील किच्छा में दोनों पक्षों के दस्तावेज देखकर निर्णय लिया जाएंगा। बेहड़ का कहना था कि प्रशासन को सब कुछ पता है,लेकिन जिस प्रकार प्रदेश में जमीनों का खेल चल रहा है। शासन के संरक्षण में माफिया नजूल हो या फिर रजिस्ट्री शुदा भूखंड पर गुंडई के बल पर कब्जा हो रहा है। ऐसे में प्रशासन सब्र का इम्तिहान नहीं ले। जल्द ही न्याय नहीं मिला। तो उनका फैसला अडिग है।

————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *