अनोखा चोर:-मोबाइल चोरी कर लोगों को कर रहा परेशानअनोखा चोर:-मोबाइल चोरी कर लोगों को कर रहा परेशान
-कोतवाली ट्रांजिटकैप इलाके का है मामला
-पीड़ितों ने सौपी तहरीर,जांच हुई शुरु
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली ट्रांजिटकैप इलाके में अनोखे चोर ने मोबाइल उपभोक्ताओं का जीना दुश्वार कर दिया है। चोर पहले मोबाइल चोरी करता है और फिर मोबाइल से नंबर निकालकर अभद्र और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करता है। गुस्साएं लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई का मुददा उठाया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि नंदू यादव,विशाल कुमार सहित चार से पांच लो ग कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई का मुददा उठाया। उनका कहना था कि पिछले कई माह से इलाके में एक ऐसा चोर सक्रिय है। जो चोरी छिपे घरों के अंदर से मोबाइल चोरी करता है और फिर रिश्तेदारों और परिचितो का नंबर निकालकर अशोभ नीय और अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। आरोप था कि घर की महिलाए और युवतियों से भी शर्मनाक बातचीत करता है। पुलिस को मौखिक और लिखित सूचना के बाद भी पु लिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तो सीएम पोर्टल भी शिकायत दर्ज कराई। उधर,कोतवा ली प्रभारी धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि शिकायती पत्र आने के बाद पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी होगी।
——————–