Headlines

600 विद्यार्थी, 80 कर्मचारियों पर छाया घनघोर संकट

600 विद्यार्थी, 80 कर्मचारियों पर छाया घनघोर संकट
-क्रिमसन ग्रुप ने लिया था लीज पर स्कूल
-विद्यालय के वास्तविक मालिक भी हुए हैरान
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
किच्छा हाईवे स्थित एक प्राइवेट विद्यालय प्रबंधन ने जैसे ही अचानक स्कूल नहीं चलाने का पत्र शिक्षा विभाग को भेजा। जिसकी भनक लगते ही अभिभावकों के अलावा स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया और तमाम अभिभावक विद्यालय पहुंचे और हंगामा काटा। उनका कहना था कि लीजधारक विद्यालय संचालक ग्रुप को स्कूल बंद करना ही था। तो प्रवेश सत्र के वक्त करना चाहिए था। हालांकि विद्यालय के वास्तविक हकदार अभिभावकों के साथ है और विद्यालय बंद करने की खबर मिलते ही हैरान रहे गए। अब देखना यह है कि क्या शिक्षारत विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी और क्या कर्मचारियों की नौकरी भी संकट आएंगा।
बताते चले कि किच्छा हाईवे किनारे स्थित कंन्फयूलेस स्कूल नाम से एक सीबीएसई इंटरमीडिएट विद्यालय था। जिस को कुछ साल पहले विद्यालय के वास्तविक स्वामी साक्षी छाबड़ा एवं पुनीत छाबडा एंड ग्रुप ने क्रिमसन नाम के शैक्षिक ग्रुप को कुछ सालों की लीज पर था और अनुबंध किया था कि विद्यालय संचालन हो या फिर उसके जीर्णोद्धार की सूचना वास्तविक हकदार को भी दी जाएंगी। हडकंप उस वक्त मचा,जब 13 जून को क्रिमसन ग्रुप के विद्यालय प्रबंधन ने एक पत्र शिक्षा विभाग को भेजा और विद्यालय बंद करने की स्वीकृति मांगी। बस क्या था विद्यालय में शैक्षिक 600 विद्यार्थियों और 80 विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया। जिसकी भनक लगते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा तमाम अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे और हंगामा काटना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब लीजधारक क्रिमसन ग्रुप को विद्यालय बंद ही करना था। तो प्रवेश सत्र मार्च माह में करना चाहिए था,क्योंकि उस वक्त विद्यार्थियों का प्रवेश दूसरे विद्यालय में करना संभव था,लेकिन वर्तमान में शैक्षिक सत्र का ज्यादातर समय बीत चुका है और सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक जाएगा। ऐसे में विद्यालय संचालन का निर्णय ग्रुप लेना चाहिए।
——————
कोट
विद्यालय चेयरमैन ने किया साफ इंकार:-ठुकराल
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कहना था कि विद्यालय बंदी मामले को लेकर अभिभावकों के साथ विद्यालय के चेयरमैन कीर्ति शर्मा से वार्ता हुई और चेयरमैन द्वारा विद्यालय चलाने से साफ इंकार कर दिया है। इससे साफ है कि लीजधारक को विद्यार्थियों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है,जबकि इस वक्त विद्यालय बंद करने का निर्णय सोचनीय है। बावजूद इसके विद्यालय के वास्तविक अधिकार मैनेजमेंट से वार्ता की जाएंगी और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा और कर्मचारियों की नौकरी भी संकट में है।
———————
कोट
वर्ष 2012 में स्थापित,2022 में बंदी ऐलान
रुद्रपुर। कंन्फ्यूएंस वर्ल्ड स्कूल की स्थापना वर्ष 2012 में साक्षी-पुनीत छाबडा द्वारा कुछ पार्टनर के साथ मिलकर स्कूल का संचालन किया था। एक दौर ऐसा था कि विद्यालय में प्रवेश को लेकर काफी जद्दोजहद करना पडता था,लेकिन वर्ष 2021 में वास्तविक हकदार पार्टनर दिल्ली चले गए और क्रिमसन ग्रुप ने विद्यालय को 30 साल की लीज पर ले लिया था। जिसका अनुबंध भी हो चुका है,लेकिन अचानक 2026 जून माह में विद्यालय संचालन ने पत्र में लिखा कि विद्यालय की बिल्डिंग बेहद जर्जर स्थिति में है और कभी भी हादसा हो सकता है। यहीं कारण है कि विद्यालय का संचालन नहीं हो सकता है। पत्र का यह तर्क सुनकर शिक्षा विभाग के साथ साथ अभिभावक में हैरान रह गए,जबकि विद्यालय को ब ने महज 11 साल ही हुए है।

कोट
बोले हकदार:-बंद करने की कोई नहीं दी सूचना
रुद्रपुर। क्रिमसन विद्यालय के स्वामी साक्षी छाबड़ा ने बताया कि वर्ष 2021 में क्रिमसन ग्रुप को तीस साल की लीज पर विद्यालय सौंपा था। जिसके सभी दस्तावेज भी है। 13 जून को वर्तमान विद्यालय संचालन द्वारा भेजे पत्र की कोई जानकारी नहीं है और सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि विद्यालय बंद हो रहा है और विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। तो सुनकर बड़ी हैरानी हुई और स्कूल के सभी पार्टनर अभिभावकों,विद्यार्थियों के अलावा कर्मचारियों के साथ है और जल्द ही सभी पार्टनर की एक आपात मीटिंग बुलाई गई है और जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *