असली या नकली खुलासा:-बेहड़ ने उठाए खुलासे पर सवालअसली या नकली खुलासा:-बेहड़ ने उठाए खुलासे पर सवाल
-शिक्षक चोरी के खुलासे पर उठी उंगलियां
-बोला पीड़ित:-बरामदगी से मेल नहीं खाते जेवर

ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
थाना पंतनगर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने पुलिस कार्यालय पर सांकेतिक विरोध जताया और एसएसपी से मुलाकात कर सेवा निवृत शिक्षक चोरी के खुलासे पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि पिछले कुछ दिनों पहले जि स चोरी का खुलासा थाना पंतनगर पुलिस ने किया था। उस खुलासे में बरामद जेवर शिक्षक के घर से हुई चोरी के जेवर से मिलान नहीं करते है। जिसकी तस्दीक खुद शिकायतकर्ता द्वारा की है। इस के अलावा थाना पंतनगर में चोरी की घटनाओं पर पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेहड़ ने आगाह किया कि यदि पुलिस का रवैया और कार्यशैली में सुधार नहीं आया। तो आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचते है और सांकेतिक विरोध भी जताते है। उन्होंने एसएसपी अजय गणपति कुंभार से मुलाकात करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिन पहले सेवानिवृत शिक्षक के घर से लाखों के आभूषण व नकदी की चोरी हुई थी। कई चक्कर काटने के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और कुछ दिन पहले थाना पंतनगर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया। आरोप था कि खुद शिका यत कर्ता ने जब बरामद आभूषण को देखा। तो चोरी के आभूषण से कोई मिलान नहीं हुआ। इससे साफ था कि पुलिस ने फर्जी खुलासा कर मामला रफा-दफा करने का षड्यंत्र रचा है। उन्होंने एसए सपी से गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने और सही खुलासा करने का मुद्दा उठाया। जिस पर एसएसपी ने 20 दिन का समय मांगा और आश्वासन दिया कि जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।
—————
कोड
एसएसपी-उपाध्याय में हुई तीखी नोकझोंक
रुद्रपुर। पुलिस कार्यालय में विधायक के साथ एसएसपी की मुलाकात के दौरान अचानक कांग्रेस ने ता की उस वक्त बहसबाजी हुई। जब एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने कांग्रेस नेता से राजनीति नहीं करने की बात कही। बस क्या था कांग्रेस नेता उपाध्याय भड़क गए और बोले वह राज्य आंदोलनकारी है और हालात यह है कि कोई पुलिस अधिकारी फोन नहीं उठाता है। राज्य आंदोलनकारी की सुनवाई करना अधिकारी का दायित्व है। जिस पर एसएसपी ने कहा कि अपनी बात तेज आवाज में नहीं,बल्कि शालीनता से रखी जाए। विधायक बेहड़ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हु आ।
——————
कोड
बोले बेहड़:-पुलिस व्यवहार का उठाऊंगा मुद्दा
रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही हावी है। हालात यह है कि विधानसभा में चार से पांच ऐसी बड़ी चोरियां है। जिसका अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। यहां तक कि एसएसपी से मिलने का दो बार समय मांगा। समय नहीं मिला और दो बार पत्राचार भी किया। जिसका कोई जवाब भी नहीं आया। आलम यह है कि एक विधायक मामले को लेकर बातचीत कर रहा है और एसएसपी जेब में हाथ डालकर बात कर रहे है। प्रदेश सरकार में अफसर प्रोटोकॉल भूल चुके है। पुलिस व्यवहार का मामला सड़क से सदन तक उठाया जाएंगा।
——————