खाते से हुआ करोड़ों का लेनदेन,कारोबारी को भनक नहींखाते से हुआ करोड़ों का लेनदेन,कारोबारी को भनक नहीं
-खाताधारक के खिलाफ उल्टा हुआ मुकदमा
-कारोबारी की तहरीर पर बैंक मैनेजर पर मुकदमा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली के दानपुर के रहने वाले एक कारोबारी के खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन हो गया और कारोबारी को इसकी भनक तब लगी। जब छतीशगढ साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत देखा। जांच में पता चला कि बैंक मैनेजर ने साजिश रची। तो पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट दानपुर निवासी कारोबारी रुप चंद्र सिंह ने बताया कि उसकी रुप चंद्र सिंह एंड कंपनी के नाम से फर्म है और वर्ष 20 20 में उसने इंडसइंड बैंक आवास विकास में अपना खाता खुलवाया था। कारोबार को लेकर उसने मार्च 2024 को बैंक मैनेजर देवेंद्र सिंह संपर्क किया और बातचीत कर लोन आवेदन किया। मैनेजर द्वारा सभी दस्तावेज,मोबाइल ओटीपी के साथ ही इंटरनेट बैंकिंग भी शुरू कर दी। कुछ दिन बाद अचानक बैंक मैनेजर द्वारा लोन आवेदन निरस्त होने बात कही। 15 अप्रैल 2024 से खाते में कोई भी लेनदेन नहीं हुआ और 10 अक्टूबर 2025 को रुद्रपुर तेल मिल चौकी पुलिस का फोन आता है और पुलिस नोटिस दिखाया कि छत्तीसगढ़ के साइबर पुलिस थाना रेज रायपुर में उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है। जब वह रायपुर थाने गया। तो पता चला कि उसके खाते से 28 मई 2024 से 17 फरवरी 2025 तक करोड़ों का लेनदेन हुआ है। तफ्तीश में यह पता चला कि रुद्रपुर बैंक शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने साथियों के साथ मिलीभगत कर खाते का दुरुपयोग किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी।