उपचार के दौरान महिला की मौत पर परिवार मे हंगामा

-अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

-बोले:-मौत के बाद भी करते रहे ईलाज

खबर तफ्तीश रुद्रपुर।

 शहर के एक नामी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार 29 सितंबर की देर शाम को नानकमत्ता प्रतापपुर निवासी 26 वर्षीय नीतू चौधरी को सिर में तेज दर्द और सूजन बढ़ने की बजह से गभीर हालत में किच्छा हाइवे स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की नाजुक हालत बताते हुए डॉक्टर ने वेंटिलेटर पर डाल दिया और उपचार शुरू कर दिया। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बस क्या था गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाना शुरू कर दिया और जमकर हंगामा होने लगा। आरोप था कि डॉक्टर मृत महिला का दो दिन तक उपचार करते रहे और मोटी रकम वसूलते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और कार्रवाई की एवज में तहरीर देने की बात कही। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

————————

कोड

महिला की हालत थी बेहद नाजुक

रुद्रपुर। गौतम अस्पताल के संचालक सुनील कुमार गौतम ने बताया कि दो दिन पहले ही महिला को अस्पताल लाया गया था और उस वक्त इंफेक्शन महिला के सिर के अलावा शरीर मे फैल चुका था। यही वजह थी कि महिला को वेंटिलेटर पर रखकर बेहतर उपचार दिया गया और गभीर हालत की जानकारी परिवार को दी जा रही थी। मौत के बाद मानवीय दृष्टिकोण से उपचार ख़र्च भी माफ कर दिया था। लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

——————

कोड

शिकायत आने पर होगी जाँच

रुद्रपुर। सीएमओ डॉ एसके गोस्वामी ने वताया कि महिला की मौत होने का मामला सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है और यदि परिवार के लोग शिकायती पत्र देते हैं। तो उसके आधार पर अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली और लग रहै आरोपों की तस्दीक की जाएंगी।

——————