कोतवाली सीमावर्ती डिबडिबा में संदीप की गोली मारकर हत्या
-शराब की दुकान के सामने हुआ हत्या कांड
-बाइक पर आए थे शूटर, कोतवाली पुलिस चौकन्नी
खबर तफ्तीश रूद्रपुर।
कोतवाली सीमावर्ती गांव डिबडिबा में उस वक्त यूपी पुलिस और कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। जब यूपी सीमा से सटे गाँव डिबडिबा स्थित शराब की दुकान पर खड़े एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही दोनों सीमाओं को पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और घटनास्थल सर से खाली खोखे भी बरामद किए। हालांकि कि घटना युपी इलाके की थी, लेकिन कोतवाली रुद्रपुर पुलिस से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार गाँव मोहम्मद मीरगंज हाल निवासी सुभाष नगर डिबडिबा थाना बिलासपुर यूपी निवासी 28 साल का संदीप चौहान उर्फ सन्नी उर्फ सनिया गाँव के समीप ही शराब की भट्टी के पास खड़ा था कि गुरुवार की दोपहर साढे बारह बजे बाइक पर सवार तीन युवक आते है और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं। बताया जा रहा है कि दो से तीन गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर नीचे गिरा और आनन फानन में घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चूंकि जघन्य हत्याकांड कोतवाली रुद्रपुर से सटे सीमावर्ती गॉव डिबडिबा का था। तो सूचना मिलते ही बिलासपुर युपी और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया । बताया जा रहा है कि घटना स्थल से तमंचे और देशी पिस्टल के कई खोखे बरामद हुए है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही रुद्रपुर पुलिस ने आश्वासन दिया कि यूपी पुलिस जो भी सहयोग माँगेगी। वह हत्यारों को तलाश में मदद करेंगी।
————
कोड
यूपी-रामपुर में दर्ज हैं कई मुकदमें
रूदपुर। कोतवाली सीमावर्ती डिबडिबा निवासी संदीप चौहान की निर्मम हत्याकांड के हत्यारो की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। वही संदीप के बारे में यह भी पता चला है कि उसके खिलाफ बिलासपुर और रामपुर थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं और वह थाना बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस का अनुमान यह है कि आपराधिक पृष्ठभूमि होने की वजह ही हत्याकांड की वजह हो सकती हैं।
——————-
कोड़
सात दिन पहले ही जेल से था छुटा
रुद्रपुर। बताया जा रहा है कि मृतक संदीप चौहान एक सप्ताह पहले ही रामपुर की जेल से छुटा था । बताया जा रहा है कि तीन माह पहले ही संदीप ने यूपी पुलिस के एक सिपाही पर भी गोली चलाई थी और वह कई मामलों में वंचित चल रहा था। आशंका जताई जा रही हैं कि सन्नी के रिहा होने का इंतजार शूटर भी कर रहे थे, क्योंकि जिस तरह से पलक झपकते ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वह पेशेवर शूटर ही कर सकते है।
—————
कोड़
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
रुद्रपुर। हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस ने जहाँ हत्याकांड स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली। जिसमें तीन शूटर बाइक से आते हुए दिखाई दे रहें है और बदमाशों ने नाकाब भी पहन रखा था। वही यूपी फॉरेन्सिक टीम ने भी घटनास्थल पर आकर कई अहम सबूत उठाए। साथ ही दावा किया कि हत्यारों ने सटीक साजिश और रेकी के आधार पर हत्याकांड को अंजाम दिया।
——————
कोतवाली पुलिस करेगी हर सहयोग
रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि हत्याकांड सीमावर्ती यूपी इलाके में हुई हैं और शूटर या फिर हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई भी व्यक्ति का संबंध कोतवाली रुद्रपुर इलाके से निकलता हैं। तो पुलिस घरपकड को कार्रवाई करेगी और बिलासपुर यूपी पुलिस को सहयोग करेगी।
——————–
