अब 16 अक्टूबर को होगा किसान कांग्रेस सम्मेलन:-लाडी
-12 अक्टूबर को कांग्रेसी दिल्ली करेगे कूच
सम्मेलन में होगी किसान मुद्ददो पर चर्चा
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि देश हो या प्रदेश का किसान सरकार की नीतियों से खफा है। जिसको लेकर 13 अक्टूबर को विशाल किसान कांग्रेस का सम्मेलन होना था,लेकिन जिस प्रकार वोट चोरी का मामला राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। उसी को ध्यान में रखते हुए किसान सम्मेलन 16 अक्टूबर कर दिया है,क्योंकि 12 अक्टूबर को देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कुछ करेगे।
प्रेस वार्ता में लाडी ने बताया कि इंडिया गठबंधन लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे का मुद्दा उठा रहा है और केंद्र की मोदी सरकार सेना लगाकर दमन कर रही हैं। ताकि चुनाब आयुक्त को बचाया जा सके। लाडी ने बताया कि पिछले दो दिन पहले ही आधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी हैं और बर्बादी की वजह भी प्रदेश की धामी सरकार है। यदि सरकार जल्द ही सरकारी काटे पर तोल शुरु कर देती। तो शायद बर्बादी नही होती। बताया कि सम्मेलन में किसानों को 50 हजार रुपये एकड़ के हिसाब से सहायता राशि देने, किसानों का बकाया सहित कई मुद्ददो पर चर्चा होगी और रणनीति के अनुसार ही संघर्ष भी होगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमाशु गाबा,पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल,संदीप चीमा,सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
