अलविदा नन्ही परी-पुलिस ने किया नवजात बच्ची को दफन
-सुपुर्दगी लेने नही आया अपना कोई
-पुलिस ने निभाया अपना फर्ज
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
17 अक्टूबर की शाम को आदर्श कॉलोनी चौकी इलाके से बरामद नवजात बच्ची को आखिरकार पुलिस ने अपना फर्ज निभाते हुए दफन किया। हालांकि पुलिस ने 24 घटे तक बच्ची का अपना कोई आए और सुपुर्दगी ले। इसका काफी इंतजार भी किया,लेकिन नन्ही परी को अपनाने वाला अपना कोई नही आया।
बताते चले कि 17 अक्टूबर की शाम सवा छह बजे आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत ने इंद्रा कॉलोनी-सिंह कॉलोनी मार्ग स्थित चर्च के समीप खड़ी कार के नीचे से दो दिन पहले जन्मी एक नवजात बच्ची को बरामद कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था,लेकिन बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया था। 18 अक्टूबर की देर रात्रि को नवजात बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया ऒर 19 अक्टूबर की शाम तक इंतजार किया। इसी उम्मीद के साथ कि शायद अभागी बच्ची का कोई अपना आए और शव की सुपुर्दगी लेते हुए अंतिम सस्कार करें,लेकिन आखिर कार मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने अपना फर्ज निभाया और शहीद भगत सिंह सेवा समिति के ललित बिष्ट के साथ मिलकर श्मशान घाट रुद्रपुर में नवजात बच्ची को दफनाते हुए रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर नन्ही परी को अंतिम विदाई दी। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस कर्मी भी भावुक हो गए।
———————
कोड
अंतिम संस्कार से पहले हुआ डीएनए
रुद्रपुर। चौकी प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि 19 अक्टूबर की सुबह पोस्टमार्टम से पहले मृतक नवजात बच्ची का डीएनए सेंपल लिया गया था और सेंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। बताया कि मामले की जाँच अभी जारी रहेगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे या किसी की भूमिका पाई जाएगी। उसके खिलाफ भी करवाई की जाएगी।
—————-
कोड
जेल गई माँ का भी होगा डीएनए जांच
रुद्रपुर। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मृतक नवजात बच्ची का डीएनए सेंपल जांच लेने के बाद अब पुलिस न्यायालय में खुद को नवजात की माँ और गिरफ्तार शीतल का भी डीएनए सेंपल लेने के लिए आवेदन करेगी। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मकसद साबित करना हैं कि वास्तव में आरोपी महिला की उसकी माँ थी और डीएनए न्याय प्रकिया भी है ।
———————-
