चोरों का तांडव:-किसान के घर से लाखों के जेवर चोरी

चोरों का तांडव:-किसान के घर से लाखों के जेवर चोरी

-कमरे की तीन अलमारी,बक्से भी खंगाले

-सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस

खबर तफ्तीश रुद्रपुर।

जहां एक ओर अभी ऑटो लिफ्टर गिरोह का आतंक अभी थमा भी नहीं था कि अब चोरों ने तांडव मचाना शुरु कर दिया है। हालात यह थे कि चोरों ने कमरे में रखी तीन लोहे की अलमारी का लॉक तोड और लोहे के बडे बडे बक्से भी खंगाल डाले। चोरों ने लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डाली है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव कीरतपुर के किसान प्रदीप चौधरी के दो मकान है। अक्सर वह पहले व पुराने मकान में ही परिवार के साथ रहते है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों मकान स्वामी की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी और घर पर रिश्तेदार भी आए थे। जिस कारण बुधवार को खाना खाकर वह दूसरे मकान में सोने चले गए। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर पर धावा बोल दिया और कमरे की तीन लोहे की अलमारी का लॉक तोड को सोने-चांदी निर्मित जेवरात चोरी कर लिये। बडे-बडे लोहे के बक्से भी खंगाल डाले और 50 हजार की नगदी भी चोरी कर ली। गुरुवार को भनक लगते ही मकान स्वामी मौके पर आए और सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु कर दिए है। 

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *