उप कोषागार कर्मी के खाते ने निकले एक लाख रुपये
-साइबर ठग ने कर लिया था मोबाइल हैक
-तहरीर के आधार पर मुकदमा हुआ दर्ज
ख़बर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
खटीमा के उप कोषागार कार्यालय में तैनात एक कर्मी से लाखों रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फुरसुंगी गंगापुर रोड निवासी ललित सिंह खडायत ने बताया कि वह खटीमा स्थित उप कोषागार कार्यालय में तैनात है और छह जून को वह खटीमा से रुद्रपुर घर लौट रहा था कि शाम पांच बजे से सात बजे के बीच अचानक मोबाइल में ऑटो अपडेट हुआ। उस वक्त एहसास हुआ कि उसका मोबाइल हैक हो गया है। कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से एक लाख रुपये की धनराशि निकल चुकी है। शिकायतकर्ता ने फौरन साइबर हेल्प सेल शिकायत पंजीकृत कराई और साइबर सेल ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
——————-