Headlines

गोवंशीय पशु के बछडे का क्षत-विक्षत पड़ा मिला शव

गोवंशीय पशु के बछडे का क्षत-विक्षत पड़ा मिला शव
-हिंदूवादी संगठनों में दिखा आक्रोश
-पुलिस ने जानकारी लेकर संभाला मामला
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके में एक गोवंशीय पशु के बछड़े का क्षत-विक्षत शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे और इस कृत्य पर अपना आक्रोश जताया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को जमींदोज किया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि किसी पशु पालक द्वारा मरे बछडे को कट्टे में भरने के चक्कर में उसके शव के टुकडे कर दिए थे। बावजूद इसके पुलिस पशु पालक की खोजबीन कर रही है।
सोमवार की दोपहर को गौ रक्षा दल की टीम को खबर मिली कि रम्पुरा चौकी इलाके की रम्पुरा-प्रीत विहार मार्ग सड़क किनारे एक कटटे में बछडे का सिर कटा शव पडा है। सूचना मिलते ही दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और देखा कि बछड़े का शव क्षत-विक्षत है। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रकाश चंद्र पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत किया और शव को जमीन में दफन कर दिया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि किसी पशु पालक द्वारा मरा बछड़ा पैदा होने के कारण उसके शव को कट्टे में भरने को लेकर शव के टुकडे कर दिये और सड़क किनारे फेक दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी हे।
————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *