राष्ट्रीय अध्यक्ष की हल्द्वानी रैली से कांग्रेस भरेंगी चुनावी हुंकार
-आठ अगस्त को होगी ऐतिहासिक विशाल जनसभा
-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़े नेताओं ने की प्रेसवार्ता
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आठ अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ऐतिहासिक विशाल जनसभा होगी। इसी जनसभा से कांग्रेस आगामी विधानसभा का चुनावी बिगुल भी फूंकेगी,क्योंकि आठ अगस्त की जनसभा के बाद भाजपा हटाओं -प्रदेश बचाओ की मुहिम भी प्रारंभ होगी। बैठक और प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेस दिग्गज नेताओं ने हाथ उठाकर संगठित होने का भी संदेश दिया।
सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,सह प्रभारी मनोज यादव,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत,पूर्व मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि जिस प्रकार देश हो या फिर प्रदेश। भ्रष्टाचार,बेरोजगारी और महिलाओं की अस्मत लूटने का ज्यादा विकास हुआ है। यहीं कारण है कि जंतर-मंतर यूथ आंदोलन के बाद मोदी सरकार का अहंकार टूटा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। इसी प्रकार धामी सरकार में भी अंकिता भंडारी का मामला हो या फिर भ्रष्टाचार और पेपर लीक कांड हो। हर मामलों में भाजपा नेता का नाम सामने आया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आठ अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी आ रहे है और ह ल्द्वानी में विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनावी बिगुल भी फूंकेंगे,क्योंकि देश-प्रदेश की जनता दोहरे चरित्र से अजीज हो चुकी है और प्रदेश में बदलाव चाहती है। कांग्रेस भी इसी परिवर्तन की लहर को रफतार देगी और भाजपा मुक्त उत्तराखंड बनाएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम को ले कर जिले के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक हुई थी और तैयारियों को लेकर चर्चा भी हुई। जनसभा के बाद कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड,विधायक भुवन कापड़ी,विधायक आदेश चौहान,विधायक गोपाल सिंह राणा,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,पूर्व विधायक नारायण पाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,महा नगर अध्यक्ष ममता रानी आदि मौजूद रहे।
——————–