Headlines

गैंगरेप:-यूपी आई की गलती,पुलिस को मिला अहम सुराग

गैंगरेप:-यूपी आई की गलती,पुलिस को मिला अहम सुराग
-बैक से निकाली कुंडली,कई ठिकानों पर दबिश
-हाईवे के खंगाल डाले सीसीटीवी कैमरे
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार और अपहरण मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को अहम जानकारी मिल गई है। घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त द्वारा जिस पेट्रोल पंप पर यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया था। उसी यूपीआई की जानकारी निकालकर पुलिस ने एक अभियुक्त को चिह्नित कर लिया है। पुलिस का दावा है कि एक अभियुक्त के आते ही गैंगरेप कांड का पर्दाफाश कर दिया जाएंगा।
बताते चले कि शनिवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे रुद्रपुर की रहने वाली एक युवती अपनी सहेली और पुरुष मित्रों के साथ गदरपुर से रुद्रपुर की ओर लौट रही थी कि तभी काशीपुर फ्लाईओवर दानपूर के समीप अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवक आते है और हाथापाई कर युवती को अपनी बाइक में बंधक बनाकर अपहरण कर लेते है,जबकि तीसरे युवक ने उसकी सहेली व दोस्त को उसी की बाइक पर बैठाकर सुनसान मार्ग पर ले जाकर छोड देता है और एक बाइक को लूट कर सभी अभियुक्त युवती को थाना गदरपूर इलाके के सरदार नगर मोड स्थित सूनसान मार्ग पर ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते है। रविवार की सुबह साढ़े चार बजे कोतवाली पुलिस ने युवती को छतरपुर-ओमेक्स अंडर पास मार्ग स्थित झाडियो से बदहवास हालत में बरामद किया और मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी थी। प्रारंभिक तफ्तीश में पुलिस को यह पता चला कि एक अभियुक्त द्वारा काशीपुर हाईवे स्थित एक पेट्रोल से यूपी आई के माध्यम से 500 रुपये का बाइक मे पेट्रोल भरवाया है। बस क्या था सोमवार को बैंक खुलते ही पुलिस ने यूपीआई करने वाले अभियुक्त को चिह्नित कर लिया है और सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएंगा।
———————–
कोड
बोले सीओ:-पुलिस की टीमें कर रही है तफ्तीश
रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कई थाना-कोतवाली की पुलिस टीमें तफ्तीश कर रही है। यूपी आई की जांच हो या फिर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि पुलिस को इकबालिया बयान और घटनास्थल का मौका मुआयना कर अहम जानकारी मिली है। जल्द ही गैंगरेप कांड का पर्दाफाश किया जाएंगा।
—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *