हादसा या हत्या:-स्पा एवं बार सड़क की दर्दनाक मौत

-डिवाइडर से टकराई थी लग्जरी कार
-सीने पर कैसे बना घाव,शव पीएम को भेजा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके के इंदिरा कॉलोनी मार्ग स्थित डिवाइडर से लग्जरी कार टकरा गई। मामूली सडक हादसे में किच्छा के रहने वाले एक स्पा एवं बार संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। कारोबारी की मौत एक मिस्ट्री भी छोड़ गई,क्योंकि हादसे के वक्त कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त थी और कार का एयरबैग भी खुल चुका है। बावजूद इसके कारोबारी के सीने में एक गहरा घाव भी है। यहीं कारण है कि हादसा या फिर हत्या की दिशा में पुलिस अपनी तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कारोबारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताते चले कि वार्ड-पांच आवास विकास किच्छा के रहने वाले 56 वर्षीय संजय शर्मा का मेट्रोपोलिस मॉल स्थित स्पा सेंटर व एक बार है और किच्छा बाईपास भी एक शानदार बार बनाया हुआ है। अक्सर कारोबारी का रुद्रपुर आना जा ना लगा रहता है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह तडके अपनी कार संख्या यूके 07 एबी 5521 को लेकर अपनी सहयोगी महिला के साथ इंदिरा कॉलोनी से किच्छा की ओर जा रहे थे कि अचानक बालाजी द्वार आदर्श-इंदिरा कॉलोनी मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर से कार टकरा गई। टक्कर से ड्राइविंग सीट की तरफ से कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और कार का एयरबैग भी हादसे के वक्त खुल गया था। सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत,दरोगा प्रदीप कोहली और रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार भी फौरन घटनास्थल पहुंची । तो पता चला कि घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कारोबारी के सीने में गोली नुमा गहरा घाव बना है और कारोबारी खून से लथपथ भी था। हादसे के वक्त महिला मित्र भी गायब थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब सवाल यह उठता है कि कार डिवाइडर से मामूली रु प से टकराई और एयरबैग भी खुल गया। तो कारोबारी के सीने में गोली नुमा गहरा घाव कैसे बना। वहीं परिवार के लोगों ने भी हत्या की आशंका जताई। तो पुलिस ने बारीकी से हादसा या हत्या की दिशा में अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।