Headlines

चालान पर संग्राम:-सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा -यातायात पुलिस से हुई थी नोकझौक

चालान पर संग्राम:-सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा

-यातायात पुलिस से हुई थी नोकझौक

-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।

नैनीताल हाईवे पर यातायात पुलिस से उलझना बाइक सवार युवक को भारी पड गया। कोतवाली पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हुआ यूं कि शनिवार की दोपहर बारह बजे नैनीताल हाईवे स्थित आहूजा धर्मशाला के साम ने यातायात पुलिस उपनिरीक्षक राम सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि तभी बाइक पर सवार चंदन नाम का युवक बिना हेलमेट के आता हुआ दिखाई दिया और जैसे ही दरोगा ने रोका। वैसे ही बाइक सवार युवक ने उतरकर अभद्रता करनी शुरू कर दी और सरकारी बाइक पर हाथ मारकर डिग्गी भी तोड डाली,जबकि दरोगा द्वारा महज बिना हेलमेट के चालान भरने की हिदायत दे रहे थे। बावजूद चंदन और दीपक नाम के युवक दरोगा से उलझते रहे और सरकारी काम में बाधा डालते रहे। यातायात उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि दरोगा से अभद्रता के साथ ही सरकारी काम में बाधा डाला है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *