कलयुगी पिता की करतूत,बेटी ने किया सुसाइड का प्रयास
-तेल मिल चौकी पर हिंदूवादी नेताओं का हंगामा
-पीड़िता की मां ने सौंपी पुलिस को तहरीर
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
सौतेले कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही सौतेली बेटी से घिनौनी हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। सौतेले पिता की बार-बार इस हरकत से विवश होकर किशोरी ने सुसाइड की कोशिश की,लेकिन समय रहते उसकी मां ने संभाल लिया और फौरन चौकी जाकर पति के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया। मामले की भनक लगते ही हिंदूवादी संगठनों ने भी हंगामा काटा और गिरफ्तारी की मांग की।
बताते चले कि शनिवार की दोपहर को अचानक भुरारानी की रहने वाली एक महिला अपनी 17 साल की बेटी को लेकर कोतवाली इलाके की तेल मिल पुलिस चौकी पहुंची और चौकी के सामने हंगामा काटने लगी। इसी दौरान गौ रक्षा दल के अध्यक्ष विराट आर्या भी साथियों के साथ पहुंचे। इस दौरान पीडिता की मां का कहना था कि उसकी दूसरी शादी को 14 साल हो चुके है और पहले पति से उसकी 17 साल की एक बेटी भी है। बेटी का एक युवक से प्रेम प्रसंग भी चल रहा है और जिसकी भनक लगते ही दूसरा पति सौतेली बेटी पर बुरी नजर डालने लगा और कई बार घिनौनी हरकत करने का भी प्रयास किया,लेकिन लोक लज्जा के कारण वह चुप रही,लेकिन 23 जून को सौतेले पिता ने बेटी को फोन करके अपने गुप्त अंगों की फोटो खींचकर भेजने को कहा और धमकाया कि यदि ऐसा नहीं करेगी। तो प्रेम प्रसंग की अश्लील कहानी बनाकर बदनाम कर दूंगा। तभी से बेटी मानसिक अवसाद से गुजरने लगी और 11 जुलाई को अचानक देखा कि बेटी कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास कर रही है और मां ने दौड़कर बेटी की जान बचाई और सौतेले पिता की घिनौनी करतूत को बयां किया। बताया कि नाराजगी जताने पर सौतेले पिता मां-बेटी को बेरहमी से पीटा भी। आरोप था कि कई बार कलयुगी पिता अपनी सौतेली बेटी से घिनौनी हरकत कर चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
——————-
कलयुगी पिता की करतूत,बेटी ने किया सुसाइड का प्रयास