शुरु होगा साइबर हॉट स्पॉट अभियान,गठित हुई पुलिस टीम

शुरु होगा साइबर हॉट स्पॉट अभियान,गठित हुई पुलिस टीम
-एक इंस्पेक्टर सहित 53 सदस्यीय बनी टीम
-म्यूल खाते,लोकेशन कई बिंदुओं पर होगी जांच
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
आधुनिकता की दौर में साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए एसएसपी अजय गण पति कुंभार द्वारा ठोस रणनीति बनाई और साइबर हॉट स्पॉट अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरुआत 24 अगस्त से होगी। साइबर ठगों की कुंडली खंगालने के लिए इंस्पेक्टर सहित 53 सदस्यीय पुलिस टीम गठित हो चुकी है। जो कई बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश करेगी और रिपोर्ट के आधार पर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे अभियुक्तों की धरपकड़ की कार्रवाई क रेगी।
रणनीति के अनुसार साइबर हॉट स्पॉट अभियान 24 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। इसमें साइबर क्राइम सेल से एक इंस्पेक्टर,एक दरोगा के अलावा 17 थानों के एक-एक दरोगा और दो- दो सिपाहियों की संयुक्त टीम गठित हो चुकी है। जिसमें 53 पुलिस अधिकारी-कर्मी है। गठित टीम ऐसे संदिग्ध साइबर ठग को चिह्नित करेगी। जो ऊधमसिंह नगर जिले में छिपकर बाहरी प्रदेशों के लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है।अभियान हॉट स्पॉट की तफ्तीश साइबर ठग की लोकेशन,मोबाइल सिम,म्यूल खातों,फर्जी एटीएम कार्ड सहित गिरवी में खाता मुहैया कराने वाले खाताधारक जैसे  बिंदुओं के आधार पर होगी। गठित टीम यह जानने का प्रयास करेगी कि बाहरी प्रदेशों में ठगी करने वाला व्यक्ति कहां है और किस नेटवर्क के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम दे रहा है। सत्यापन अभियान के बाद साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे दर्ज होगे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएंगी।
———————
एक जनवरी से 20 अगस्त की तैयार सूची
रुद्रपुर। हॉट स्पॉट मुहिम जिले के 17 थानों में दर्ज साइबर ठगी के मुकदमों के आधार पर होगी। जिसमें स्थानीय स्तर या फिर जिला स्तर में बैठे साइबर ठग की संदिग्धता दिख रही है। जिसको लेकर एक जनवरी से 20 अगस्त तक की साइबर ठगी सूची तैयार हो चुकी है। यहीं कारण है कि 17 थानों से ही एक-एक दरोगा और दो-दो सिपाही टीम में शामिल किए है और तकनीकी जानकारी के लिए साइबर इंस्पेक्टर व दरोगा को रखा गया। 
——————-
साइबर हॉटस्पॉट अभियान को तैयार है टीम
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि अक्सर साइबर ठग दूसरे राज्यों के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाता है। मिल रही शिकायतों के आधार पर पता चला कि जिले में भी छिपकर साइबर ठग अपराध कर रहे है। इसी को ध्यान में रखते हुए पांच दिवसीय साइबर हॉटस्पॉट मुहिम चलाई जा रही है और गठित टीम को आदेशित किया है कि बिंदुओं के आधार पर सत्यापन कर कठोर कार्रवाई करें।
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *