कोचिग अग्निकांड:-रुद्रपुर के कोचिग,हॉस्पिटल में छापेमारी कार्रवाई

कोचिग अग्निकांड:-रुद्रपुर के कोचिग,हॉस्पिटल में छापेमारी कार्रवाई

-कोचिग हो या फिर हॉस्पिटल देखी सुरक्षा व्यवस्था

-सीएफओ ने दी जानकारी,कमी पर थमाया नोटिस

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिग सेटर में हुए भीषण दर्दनाक अग्निकांड के बाद जहां 15 विद्यार्थि यों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं अग्निशमन विभाग ने दूसरे दिन भी रुद्रपुर में तबाडतोड छापामार कार्रवाई की और कोचिग सेटर हो या फिर हॉस्पिटल-शॉपिग मॉल सभी प्रतिष्ठानों पर जाकर आग सुरक्षा व्यवस्था का जा यजा लिया और मामूली खामियां पाएं जाने पर नोटिस देकर जवाब भी मांगा।

गुरुवार को सीएफओ ईशान कटारिया के आदेश पर अग्निशमन अधिकारी रुद्रपुर महेश चंद्र ने अपनी टीम के साथ मिलकर इलाकों में छापामार कार्रवाई की। जिसके तहत रुद्रपुर स्थित श्रीराम कोचिग सेटर,कुमाऊ लाइब्रेरी रुद्रपुर ,महिंद्रा कंप्यूटर सेटर रुद्रपुर,महिंद्रा इंस्टीटयूट रुद्रपुर,बंसल क्लासेस रुद्रपुर,गुरु अंगददेव कॉम्पलैक्स रुद्रपुर, महाजन हॉस्पिटल भूरारानी रोड रुद्रपुर,चारवी हॉस्पिटल रुद्रपुर,आरसी विला होटल रुद्रपुर,होटल डिवाइन पैलेस रुद्रपुर में छापामार कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान टीम अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन की सुरक्षा तथा कर्मचारियों की तत्परता की जाँच की गई। साथ ही, आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले त्वरित कार्रवाई, प्राथमिक उपकरणों के प्रयोग एवं सुरक्षा उपायों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। हिदायत दी कि मामूली खामियों को पूर्ण कर नोटिस का जवाब भी दिया।

—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *