एक सप्ताह तक चलेगा लोकतंत्र बचाओ मुहिम:-गाबा
-वोट बचाओ, देश बचाओ होगा मार्च
-बोले जिलाध्यक्ष, गठबंधन का है फैसला
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि जिस प्रकार भारत निर्वाचन आयोग के मुखिया द्वारा मोदी सरकार के साथ मिलकर वोटो की चोरी की और कई प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनवाई। वह देश द्रोह के सामना है और देश भावनाओं के साथ आयोग के मुखिया को इस्तीफा दे देना चाहिए। यही को ध्यान में रखते हुए इंडिया गठबंधन ने एक सप्ताह तक लोकतंत्र बचाओ मुहिम चलाने का फैसला लिया है।
शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने सपा यूथ छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओशियन यादव और भाकपा माले की सदस्य अमनदीप कौर के साथ संयुक प्रेस वार्ता की। कहना था कि भारत निर्वाचन आयोग मुखिया और भाजपा के साथ मिल कर आठ राज्यों के चुनाव में 13.33 करोड मतदाताओं के वोट काट दिए और भाजपा को सत्ता पर बिठाया। कई ऐसे राज्य हैं। जहाँ मतदाताओं की संख्या से अधिक वोट पड़े और इसका खुलासा खुद भारत निर्वाचन आयोग के दो अधिकारियों ने किया। वताया कि इंडिया गठबंधन ने फैसला लिया कि दो अक्टूबर से लोकतंत्र बचाओ अभियान चलेगा। जिसकी रूपरेखा यह है कि जिला स्तर इंडिया गठबंधन के साथ बैठक कर एकजुट करना,गठबंधन के सहयोगियों के साथ ब्लाक स्तर पर तैयारी करना के साथ ही सभी गठबंधन सहयोगियों के साथ आठ अक्टूबर को विशाल वोट बचाओ,देश बचाओ मार्च निकाली जाएगी और आयोग के मुखिया ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, ज्योति टम्टा,संदीप चीमा,योगेश चौहान, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
—————————-
