जिले के पांच शराब कारोबारियों पर है 36.94 करोड़ बकाया
-टॉप-5 की सूची में शुमार,जारी हो चुकी है आरसी
-कसेगा है शिकंजा,हो सकती है संपत्ति कुर्क
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
जिला आबकारी विभाग ने ऊधमसिंह नगर के बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है और टॉप-5 शराब कारोबारियों की एक सूची भी तैयार की है। यह वो शराब कारोबार है। जिनके द्वारा अंग्रेजी शराब की निविदा के आधार पर मदिरा की दुकान खोली और फिर अधिभार जमा नहीं कराया। आबकारी ने सभी बकायेदारों की आरसी काटते हुए प्रतिवर्ष डीएम कार्यालय को वसूली करने की रिपोर्ट भी भेज दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन जल्द ही बकायेदारों की संपत्ति कुर्क का आदेश दे सकती है।
जिला आबकारी कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021-22 से 2022-23 में कालाढूंगी रोड निवासी नवनीत अग्रवाल ने ट्रांजिट कैंप और अलीगंज,वीरेंद्र बिष्ट निवासी तिकोनिया द्वारा वर्ष 2024-25 में खटीमा-एक व उकरौली,वर्ष 2021-22 से 2022-23 में देहरादून निवासी राज कुमार दुबे ने सितारगंज,वर्ष 2021-22 से 2022-23 तक अल्मोड़ा निवासी राधाकृष्ण ने गाबा चौक और वर्ष 2020-21 में अमित गोयल निवासी दिनेशपुर द्वारा निविदा प्रक्रिया के दौरान अंग्रेजी शराब की दुकान ली थी,लेकिन अधिकार जमा नहीं किया। जिस कारण नवनीत अग्रवाल पर 11,65,25,326 करोड़,वीरेंद्र बिष्ट पर 8,32,77,877 करोड़,राजकुमार दुबे पर 68635346 करोड़,राधा कृष्ण पर 53744753 करोड़ और अमित गोयल पर 4,73,14,626 करोड़ रुपये का राजस्व अधिभार का बकाया है। कई नोटिस भेजने के बाद जिला आबकारी विभाग ने सभी शराब कारोबारियों की आरसी काटी और बकायेदारों के जिले के जिलाधिकारी को वसूली करने की रिपोर्ट भेज दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि डीएम की संस्तुति मिलते ही बकायेदारों की संपत्ति कुर्क हो सकती है। राजस्व वसूली वसूलने के लिए जिला आबकारी विभाग ने भी शिकंजा कसना शुरु कर दिया है।
———————–
कोड
तीन बकायेदारों ने लिया स्टे
रुद्रपुर। राजस्व बकाया जमा नहीं करने पर जैसे ही टॉप-5 की सूची में शामिल शराब कारोबारियों की आरसी जिला आबकारी विभाग ने काटी। वैसे ही बकायेदार नवनीत अग्रवाल,वीरेंद्र सिंह बिष्ट और राजकुमार दुबे ने अदालत से स्टे ले लिया है। याचिका दायर होने के बाद आबकारी विभाग और जिला प्रशासन ने भी अदालत में पैरवी करनी शुरू कर दी। वहीं आबकारी विभाग का दावा है कि निविदा प्रक्रिया के दौरान सभी बकायेदारों द्वारा शपथ पत्र और संपत्ति ब्यौरा के साथ हलफनामा पेश किया था। ऐसे में अदालत का फैसला उनके पक्ष में आने की उम्मीद है। जिस के बाद संपत्ति कुर्क की कार्रवाई होगी।
————————
कोड
बोले प्रभारी:-बकायेदारों से होगी राजस्व वसूली
रुद्रपुर। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि शराब की दुकानों की निविदा प्रक्रिया करना विभाग का काम है,लेकिन राजस्व वसूली का कार्य जिला प्रशासन के अधीन है। टॉप-5 के सभी बकाएदारों की आरसी काटी जा चुकी है और डीएम को प्रतिवर्ष एक रिपोर्ट भी भेजी जाती है। तीन बकायेदारों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके राजस्व वसूली के हरसंभव प्रयास जारी है और इस वर्ष भी वसूली करने की एक रिपोर्ट संबंधित डीएम कार्यालय में प्रेषित की जाएंगी।
——————–