कल्याणी नदी के बहाव में बहने से बचा पार्षद
-घर घर जाकर कर रहा था अलर्ट
-अचानक फिसला पैर,वार्ड पार्षद है सौरभ
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
पिछले तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कल्याणी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। वहीँ अव नदी किनारे बने घरों के अंदर भी पानी घुसने लगा है। जिसको लेकर किच्छा विधायक के पार्षद पुत्र घर घर जाकर लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दे रहे थे कि अचानक पार्षद का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहाने लगा। गनीमत यह रही कि लपक कर पार्षद के साथी ने हाथ पकड़ कर खींच लिया। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।
दर असल शनिवार की शाम को कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस में मुनादी करते हुए लोगो को हिदायत दी कि कल्याणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और पानी का बहाव नदी किनारे बसे लोगो को खतरे में डाल सकता है। जिसकी भनक लगते ही वार्ड 39 के पार्षद एवं किच्छा विधायक के पुत्र सौरभ राज बेहड़ को होती है और वह कुछ साथियों के साथ जगतपुरा नदी किनारे बसे लोगो के घर घर जाकर सुरक्षित जगह पर जाने का आह्वान कर ही रहे थे कि अचानक पार्षद का पैर फिसला और वह तेज बहाव के साथ बहने लगे। जिसे देख साथी ने लपककर पार्षद का हाथ पकड़ लिया और खिंचकर बाहर निकला। गनीमत यह रही कि समय रहते निगाह पड़ गई । अन्यथा पार्षद की जान जोखिम में पड़ सकती थी। हादसा चर्चा का विषय बना हुआ है।
—————————-
