92 लाख का साइबर ठग बी वारंट पर लाया गया
-एसटीएफ करेगी अभियुक्त से पूछताछ
-साइबर ठगी मामले में था पंजीकृत
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
ऑनलाइन शेयर ट्रेडिग का झांसा देकर 92.04 लाख रुपये के साइबर ठग को एसटीएफ ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर ले लिया है। अभियुक्त हरियाणा की भोंडसी जेल में बंद था और रुद्रपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे का वांछित अभियुक्त भी था। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभियुक्त से एसटीएफ एक बार फिर पूछताछ करेगी।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 18 मार्च से 30 मार्च 2025 के मध्य रुद्रपुर कोतवाली निवासी पंकज कुमार सती की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 92.08 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला पंजीकृत हुआ था। साइबर ठगों की गिरफ्तारी का जिम्मा एसटीएफ को दिया गया। तकनीकी,विश्लेषण,बैंक खातों की तफ्तीश और लाभार्थी खाताधारकों के बयानों के आधार पर यह पता चला कि साइबर ठगी को अंजाम देने वाला 26 साल का रवि पाटवा निवासी चित्तौड़गढ़ राजस्थान का है। जब एसटीएफ और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। तो पता चला कि अभियुक्त रवि पाटवा हरियाणा के गुरुग्राम स्थित भोडसी जेल में बंद है और साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार हे। जिसके बाद एसटीएफ ने हरियाणा न्यायालय में आवेदन किया और न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अभियुक्त को एसटीएफ के हवाले कर दिया। पुलिस कस्टडी वारंट यानी बी वारंट मिलने के बाद एसटीएफ अभियुक्त से डिजिटल और वित्तीय नेटवर्क संबंधी पूछताछ कर सकती है और उसके नेटवर्क को खंगाल सकती है।
————————-