मतभेद हो दूर,संगठनात्मक ढंग से चलेगी कांग्रेस पार्टी:-खरगे

-आगामी विधानसभा पर नेताओं का फोकस
-पीसीसी बैठक में कई बिंदुओं पर हुआ मंथन
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है और सत्ताधारी भाजपा कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी नेता और पदाधिकारी आपसी मतभेद को दूर करे,क्योकि अब कांग्रेस संगठनात्मक पार्टी की तर्ज पर काम कर रही है। ऐसे में अनुशासनहीनता या गुटबाजी करने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता भी दिखाया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने राजनीतिक सफर के अनुभवों को भी साझा किया।
सोमवार की सुबह कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कड़ी सुरक्षा के साथ नैनीताल हाईवे स्थित एक होटल पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी,जिला और नगर कार्यकारिणी के नेताओं के साथ मंथन बैठक में शामिल हुए। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा शासित देश हो या फिर प्रदेश। हर प्रदेश में भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,पेपर लीक कांड,महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही है और जल्द त्राहि मान कर रही है। साथ ही कई प्रदेशों में विधानसभा चुनाव भी होने वाले है और भाजपा एसआई आर की आड़ में जातीय मतदाताओं को बांट सकती है। जिसको लेकर नेताओं और पदाधिकारियों को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व,जिला और नगर पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर सजग रहने का आह्वान किया। यह भी हिदायत दी कि अब राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने पार्टी को संगठनात्मक ढंग से चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं हो गी। वहीं छात्रों की गूंज मुहिम ने देश के युवाओं को जोड़ा है और युवाओं की उम्मीद भी जागी है और उत्तराखंड हो या अन्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है। तो सबसे ज्यादा काम शिक्षा और रोजगार पर ही रहेगा।
———————-
इन बिंदुओं पर हुआ मंथन
-एसआईआर सर्वे पर विधायक और पदाधिकारी की सजगता।
-नई गठित पीसीसी पदाधिकारी-मेंबर द्वारा मॉनिटरिंग
-सभी कांग्रेस से जुड़े दलों के साथ बैठक कर संगठित करना।
-विद्यार्थियों तक छात्रों की गूंज के मकसद को बताना।
-जनहित के मुद्दों की निगरानी और बूथ स्तर को मजबूती प्रदान करना।
-सितंबर माह तक प्रत्येक बूथ तक प्रतिनिधि नियुक्त करना।
-कांग्रेस सोशल मीडिया ग्रुप को अलर्ट करना।
——————
पिता के तरह समझाते है राष्ट्रीय अध्यक्ष-शैलजा
रुद्रपुर। एआईसीसी की महासचिव और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि पी सीसी की बैठक में जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिता की तरह समझाया। उनका मकसद है कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा बलिदान वाला रहा है। संघर्ष कर आगे बढ़ना पार्टी का सिद्धांत है। ऐसे में प्रदेश हो या जिला। विधायक हो या फिर पूर्व विधायक। सभी संगठित होकर कार्यकर्ताओं को संगठित करने और आगामी विधानसभा चुनाव को विजय बनाने पर मंथन करें,क्योंकि कांग्रेस ने जब ठाना है। तो विजयी श्री प्राप्त की है।
——————–
बैठक,नीति,बूथ मजबूत को बनाए रणनीति=गौदियाल
रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश नेता,जिला,नगर और ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से कहा कि चुनावी शंखनाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हो चुका है। अब रणभूमि में लड़ने का मौका है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी बैठक करे और नगर स्तर की कार्यकारिणी की मॉनिटरिंग कर प्रदेश को रिपोर्ट भेजे। चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही कांग्रेस लड़ने को तैयार रहे।
——————–
पुलिस-मीडिया भी हुई बाहर
रुद्रपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीसीसी बैठक को बेहद ही गोपनीय रखा गया था। यहीं कारण है कि आम कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुद्रपुर आने की कोई भनक नहीं थी और सुबह शहर में कांग्रेस झंडे लगे। तो सुगबुगाहट शुरू हुई। होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे और पीसीसी बैठक शुरू हुई। उससे पहले महज पांच मिनट के अंदर मीडिया कर्मियों को कवरेज की मोहलत मिली और तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवानों को भी बैठक परिसर से बाहर किया। सभी मुख्य गेट बंद हुए और माइक की आवाज भी इतनी धीमी थी कि चारदीवारी से बाहर नहीं निकले। कांग्रेस का गोपनीय कार्यक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।
——————–
यह नेता रहे बैठक में मौजूद
रुद्रपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीसीसी बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा,काजी निजामुद्दीन,हरक सिंह रावत,विधायक भुवन कापड़ी,विधायक गोपाल सिंह राणा, गुरदीप सिंह सप्पल,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,पूर्व विधायक नारायण पाल,प्रेमानद महाजन,जिलाध्यक्ष हि माशु गाबा,महानगर अध्यक्ष ममता रानी आदि मौजूद रहे।