Headlines

हाईवे जाम,पुलिस से धक्का-मुक्की,घंटों चला बवाल-हंगामा

हाईवे जाम,पुलिस से धक्का-मुक्की,घंटों चला बवाल-हंगामा
-समर्थन करने आए दो कांग्रेस नेता भी गिरफ्तार
-गिरफ्तारी रहा मुद्दा,निगम कार्यालय भी रहा बंद
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
भाजपा नेता के भाई द्वारा स्कॉर्पियो से स्कूटी को टक्कर मारने और हाथापाई करने का मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। जिसको लेकर एक बार फिर नैनीताल-रामपुर हाईवे पर घंटों हंगामा और जाम की स्थिति बनी। प्रदर्शनकारी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाते रहे। कई बार पुलिस से धक्का मुक्की हुई और बेरिकेडिंग उखाड़ कर फेक दी। जाम खुल वाने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग भी किया और आंदोलन को समर्थन देने आए दो कांग्रेस नेताओं को भी हिरासत में लेकर निजी मुचलके पर छोडा। घंटों तक शहर में हंगामा और बवाल की स्थिति बनी हुई।
सोमवार की सुबह होते ही वाल्मीकि समाज की भीड़ निगम परिसर में इकट्ठा होना शुरू हो गई और गुस्साए निगम पर्यावरण मित्रों ने कार्यालयों को बंद कर दिया और अधिकारी-कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया। प्रदर्शनकारियों का एक ही मुद्दा था कि अभिषेक-जतिन पर जान लेवा हमले के आरोपी भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ व भाई सन्नी चुघ की गिरफ्तारी हो और दोपहर एक बजे कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा और पार्षद परवेज कुरैशी समर्थन देने आए और भाषण दिया। वैसे ही पुलिस ने नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। वाल्मीकि समाज द्वारा दिए गए अल्टीमेटम की समयावधि दोपहर दो बजे हुई। वैसे ही भीड़ ने कोतवाली कूच कर दिया और बेरि केडिग उखाड़ कर नैनीताल-रामपुर हाईवे जाम कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया और घायल अभिषेक के परिवार ने पुलिस पर हाथापाई का आरोप भी मढ दिया। कई घंटे तक हाईवे पर बवाल और पुलिस के बीच धक्का मुक्की होती रही, लेकिन समाधान कुछ नहीं निकला।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *