झूठी निकली लूटपाट की कहानी,उल्टा हुआ मुकदमा
-तमंचे के बल 1.60 लाख की थी सूचना
-पप्पू के खिलाफ पुलिस करेगी कार्रवाई
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके में एक युवक द्वारा गोदाम में हथियार बंद बदमाशों द्वारा लूटपाट की झूठी सूचना देना महंगा पड़ गया। जांच में मामला फर्जी पाया। तो पुलिस ने सूचना देने वाले के खिलाफ उल्टा मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।
कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि 17 अक्टूबर को 112 पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर पप्पू नाम के व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके कच्ची खमरिया स्थित गोदाम में तमंचे से लैस चार युवक घुस आए और गोली मारकर हत्या की धमकी देते हुए 1.60 लाख की नकदी लूट ली है। सूचना मिलते ही बागवाड़ा चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और तथ्यों की जाँच। तो पाया कि लूटपाट की सूचना फ़र्जी ऒर झूठी निकली। जिसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले पप्पू उर्फ हबीब उल्ला निवासी डूमरीया गंज, थाना हेतिमपरसा सिद्दाथ नगर यूपी व हाल निवासी कच्ची खमरीया के खिलाफ झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।
——————
