Headlines

सर्किल चार,कर्मचारियों का टोटा,जूझता आबकारी विभाग

सर्किल चार,कर्मचारियों का टोटा,जूझता आबकारी विभाग
-सरकारी गाड़ियों का भी है टोटा
-हर सर्किल में है महज चंद आबकारी कर्मी
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
-पुराने कायदे-कानून की तर्ज पर चल रहा आबकारी विभाग। पिछले कुछ सालों से कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। वर्षो पुरानी बनाई नीति के अनुसार ही वर्तमान में चार सर्किल में स्टाफ की कमी है और अधिकारी-कर्मचारी ज्यादातर निजी वाहनों से कार्य कर रहे है,क्योकि सरकारी गाड़ियां भी महज चंद संख्या है। जिसको लेकर जिला आबकारी विभाग ने कई बार पत्राचार किया।
बता दे कि ऊधमसिंह नगर को चार सर्किल में बांटा गया है। जिसमें रुद्रपुर मुख्यालय,खटीमा,बाजपुर और काशीपुर है। वर्तमान में रुद्रपुर मुख्यालय पर एक जिला आबकारी अधिकारी,एक इंस्पेक्टर,एक दरोगा,दो मुख्य आरक्षी व चार सिपाही है। काशीपुर में एक निरीक्षक,एक उपनिरीक्षक,एक मुख्य आरक्षी व पांच सिपाही की तैनाती है। इसी प्रकार बाजपुर में एक उपनिरीक्षक,एक मुख्य आरक्षी और तीन सिपाही तैनात है। खटीमा में एक निरीक्षक,एक उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी,तीन सिपाही है। इसके अलावा चार ही सरकारी गाडिया है। जिनकी हालत भी नाजुक है। यहीं कारण है कि ज्यादातर कामकाज कर्मी अपने निजी वाहन से करते है।
———————
घनी आबादी,ठेकों की निगरानी
रुद्रपुर। रुद्रपुर मुख्यालय हो या फिर काशीपुर-बाजपुर का सर्किल। इन तीन सर्किल में सबसे ज्यादा काम है, क्योकि शराब की दुकानें भी इसी इलाके में ज्यादा है और घनी आबादी वाले इलाके भी है। प्रतिदिन ठेकों पर जाकर राजस्व जमा करवाना,कच्ची शराब की बिक्री की रोकथाम,नकली शराब की धरपकड़ और ओवर रेट के साथ ही कागजी कार्रवाई भी आबकारी विभाग करती है। कामकाज के हिसाब से आबकारी कर्मियों की कमी का एहसास विभाग कर रहा है।
———————
स्टाफ की कमी को किया पत्राचार
रुद्रपुर। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि जिले में चार सर्किल है और ठेकों की संख्या के साथ ही घनी आबादी के हिसाब से स्टाफ की भारी कमी है। विभाग को सरकारी गाड़ियों की आवश्यकता भी है। इस कमी को पूरा करने के लिए पत्राचार किया गया। उम्मीद है कि जल्द ही सरकारी वाहन के साथ ही आबकारी कर्मियों की कमी पूरी हो जाएगी।
—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *