नही खिलाया लूडो,युवक ने कर डाली हत्या

-12 अगस्त खेड़ा की है वारदात
-बरेली में हुई मौत,हत्यारा किशोर पकड़ा
खबर तफ्तीश रूद्रपुर।
कोतवाली इलाके में लूडो नही खिलाने पर एक सिरफिरे द्वारा युवक का सिर फोड़ देने का मामला सामने आया था और घायल को बरेली रेफर कर दिया था। जहां पिछले तीसरे दिन युवक की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल सम्प्रेषण ग्रह भेज दिया।
बताते चले कि 12 अगस्त की रात्रि खेड़ा बस्ती निवासी शाहनवाज खाना खाकर साढे नो बजे वह टहलने ईद गाह गया और दोस्तों के खुले मैदान में ही लूडो खेलने लगा। तभी वही का रहने वाला गोलू नाम का युवक आता हैं और लूडो खेलने की जिद करता है। जब युवकों ने बालक होने का हवाला देते हुए मना किया। तो युवक बहसबाजी करने लगा। मामला निपटा ही था कि अचानक किशोर ने ईट उठाकर शाहनवाज के सिर पर कई वार कर डाला और फ़रार हो गया। घायल को रूद्रपुर से बरेली राम मूर्ति ले जाया गया। जहाँ दो दिन बाद उपचार के बाद युवक की मौत हो गई। जिसकी भनक लगते ही रम्पुरा पुलिस ने किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल सम्प्रेषण ग्रह भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
———————–
कोड
नशे का लती है किशोर
रुद्रपुर। शाहनवाज हत्याकांड मामले में यह बताया जा रहा है कि ईट से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी नशे का लती हैं। बताया कि आरोपी अक्सर छोटी छोटी बातों पर झगड़ा करता रहता हैं। 12 अगस्त की रात्रि भी शाहनवाज से किशोर का झगड़ा हुआ था और आवेश में आकर हत्याकांड को अंजाम दिया।
——————
कोड
दो बहनों का इकलौता था भाई
रुद्रपुर। मृतक शाहनवाज दो बहनों का इकलौता भाई था और एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक मिलनसार और मृदुभाषी भी था। यही वजह हैं कि युवक।की मौत की खबर मिलते ही पूरा वार्ड शोकाकुल हैं।
————————