श्रृंगार बुटीक शोरूम में धधकी आग,20 लाख रुपये का नुकसान

-रविवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे हुआ था हादसा
-बेसमेंट में बनाया था गोदाम,शॉर्ट सर्किट से लगी आग
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके के भगत सिंह चौक स्थित एक बुटीक लेडीज रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में रविवार की देर रात्रि शॉर्ट सर्किट से आग धधक पड़ी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक अग्निकांड से लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि अग्निकांड के वक्त बुटीक संचालिका दिल्ली कपड़ों का ऑर्डर देने गई थी।
जानकारी के अनुसार भगत सिंह चौक निवासी डॉ संदीप डोगरा की पत्नी शैलजा डोगरा की श्रृंगार बुटीक नाम से लेडिज कपड़ों का विशाल शोरुम है। शनिवार को बुटीक संचालित दिल्ली कपड़ों का ऑर्डर देने गई थी और रविवार को रोजमर्रा की भांति कर्मचारियों द्वारा शोरूम को बंद किया था। रात्रि साढ़े ग्यारह बजे ऊपर रह रहे पति संदीप को धुंआ और कपडे जलने जैसी बदबू का एहसास हुआ। तो उन्होंने जैसे ही शोरुम का शटर खोला। तो देखा कि शोरूम के निचले हिस्से में बने गोदाम में आग धधक रही थी। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ महेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग गोदाम में लगे बिजली कंट्रोल बोर्ड से धधकी । ऐसे में शॉर्ट सर्किट ही आग लगने का मुख्य कारण है। बावजूद इसके अग्निकांड के कारणों की जांच जारी है।
——————–
कोड
बोले डोगरा:-बैंक से था इंश्योरेंस,बीस लाख का नुकसान
रुद्रपुर। बुटीक संचालिका के पति डॉ संदीप डोगरा ने बताया कि त्योहारी सीजन आने के कारण पत्नी दिल्ली ऑर्डर के लिए गई थी। गोदाम में रखे सामान का बैंक से इंश्योरेंस है और अग्निकांड से गोदाम में रखे महंगे कपड़ों को रखा गया था। अग्निकांड से करीब 20 लाख कीमत के कप डे जलकर स्वाहा हो गए और दूसरे तल में रखे कपड़े भी धुएं के कारण खराब हो चुके है। फिलहा ल बैक द्वारा मौका मुआयना किए जाने की सूचना दी है।
———————