Headlines

कलयुगी पिता का कलंक:-नाबालिग बेटी से किया बलात्कार

कलयुगी पिता का कलंक:-नाबालिग बेटी से किया बलात्कार
-तीन अगस्त की रात्रि पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ
-पीड़िता की मां ने पुलिस को सौंपी तहरीर
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली रुद्रपुर इलाके में एक कलयुगी पिता ने बाप बेटी के रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी ही दस वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाली। तीन अगस्त की रात्रि एक बजे जब पत्नी की नींद खुली। तो कलयुगी पति की घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया।
कोतवाली इलाके की रहने वाली एक महिला ने बताया कि तीन अगस्त की देर रात्रि को वह अपने बेटे के साथ चारपाई पर सो रही थी,जबकि दस साल की बेटी दूसरे बिस्तर पर सो रही थी। आरोप था कि उसका पति शराब के नशे में धुत्त होकर आया और नाबालिग बेटी के बिस्तर में जाकर लेट गया। थोडी देर बाद जब नाबालिग हडबडाकर उठी। तो उसने कमरे की लाइट बंद कर दी और बेटी को दोबारा सोने को कहा,लेकिन तीन बजे जैसे ही उसकी नींद खुली। तो देखा कि उसका पति अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोप था कि पकडे जाने पर पति ने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने और नाबालिग बेटी को सुरक्षा मुहैया कराने का मुद्दा उठाया। उधर,कोतवाल प्रकाश चंद्र दानू ने बताया कि तहरीर आने के बाद रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी को तफ्तीश सौंप दी है और महिला दरोगा नाबालिग के बयान भी दर्ज कर चुकी है। जांच के बाद जल्द ही आरोपी पिता की गिरफ्तारी की जाएंगी।
———————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *