अभियुक्तों का निकल रहा था जुलूस,भीड़ हो गई बेकाबू
-भीड़ को रोकती रही पुलिस,पीटती रही भीड़
-छूटे पुलिस के पसीने,इरादे नहीं भांप पाई पुलिस
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
26 जुलाई को युवती का अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी का जुलूस निकालकर समाज को संदेश देने की कोशिश कर रही पुलिस को यह इल्म नहीं था कि अभियुक्तों को देख भीड़ बेकाबू हो जाएगी। गुस्साई भीड़ ने अभियुक्तों को पीटना शुरू कर दिया और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर अभियुक्तों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस के पसीने छूट ग ए। हालांकि पुलिस का कहना था कि अभियुक्त गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
मंगलवार की दोपहर को युवाओं को खबर मिली कि बालाजी गेट द्वार पर पुलिस गैंगरेप के गिरफ्तार अभियुक्त जोगा सिंह और रविंदर सिंह का जुलूस निकालकर बदमाशों को संदेश देना चाहती है और दोपहर एक बजे तक युवाओं की भीड़ इकट्ठा हो गई। थोड़ी ही देर में पुलिस को दो गाडिया आती है और बालिका इंटर कॉलेज के सामने अचानक रुक जाती है। जैसे ही भीड़ ने अभियुक्तों की शक्ल देखी और बेकाबू भीड़ ने अभियुक्तों को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ में फंसे अभियुक्तों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और कोतवाल प्रकाश चंद्र भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और स्थिति को काबू किया और भीड़ से छुड़ाकर अभियुक्तों को गाड़ी में बैठा कर ले गई। उधर,पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्तों के साथ पुलिस फोर्स घटनास्थल का मौका मुआयना कर लौट रही थी कि अचानक गाड़ी खराब हो जाने के कारण अभियुक्त भागने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। चर्चा यह भी है कि पुलिस भीड़ के इरादों को भांप नहीं पाई और बखेड़ा खड़ा हो गया।
————————
कोड
पुलिस को पीटता देख उग्र हुई भीड़
रुद्रपुर। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अभियुक्त खराब सरकारी गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश कर रहे थे। उस वक्त पुलिस ने अभियुक्तों को दबोचते हुए बलपूर्वक और लाठियां मारते हुए जमीन पर गिराकर नियंत्रित करने का प्रयास किया था। बस क्या था गैंगरेप से आक्रोशित युवाओं को गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने अभियुक्तों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते राहगीर भी भीड़ का हिस्सा बन गए।
———————-
बोले सीओ:-कूदकर भागने कर रहे थे कोशिश
रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि सोमवार रात्रि मुठभेड़ में गिरफ्तार मिलक खानम यूपी निवासी जोगा और रविंदर को घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस लौट रही थी कि बालिका इंटर कॉलेज के सामने सरकारी बोलेरो खराब हो गई और जैसे ही पुलिस नीचे उतरी। वैसे ही दोनों अभियुक्त कूदकर भागने की कोशिश कर रहे थे। काबू करने के लिए पुलिस फोर्स ने हल्का बल प्रयोग किया और आक्रोशित भीड़ से मुश्किल से छुडाया।
——————-