गैस रिसाव:-फटा गैस सिलेंडर,झुलस गए पिता,बहन-भाई
-छोटे सिलेंडर पर मैगी बना रहा था नीतीश
-घायलों को बरेली रेफर,मेयर ने हालचाल
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में एक एलपीजी गैस सिलेंडर रिसाव के कारण धमा के साथ फटा। आग की चपेट में आने से मकान स्वामी और दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों घायलों को बरेली रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही महापौर ने हालचाल जाना और आश्वासन दिया कि उपचार में कोई कमी आने नहीं दी जाएंगी।
जानकारी के अनुसार वार्ड-एक शिमला बहादुर निवासी नीतीश कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह नीतीश की पत्नी अपने मायके चली गई और दो पहर के वक्त नौ वर्षीय आदि और इशिका को भूख लगी। तो पिता ने छोटे गैस सिलेंडर पर मैगी बनाना शुरु कर दिया कि अचानक गैस रिसाव होने के कारण धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया और नजदीक बैठे पिता और छोटे-छोटे बच्चे आग से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनते ही पडोसी घटनास्थल की तरफ दौड पडे और घायलों को फौरन जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही महापौर विकास शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही आश्वासन दिया कि उपचार में कोई कमी नहीं आएगी।
——————-
कोड
बोले महापौर:-बर्न वार्ड-डॉक्टर की होगी तैनाती
रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि हॉस्पिटल में बर्न वार्ड और बर्न चिकित्सक नहीं होने के कारण घायलों को हायर सेंटर रेफर किया। जिसको ध्यान में रखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड और बेहतर डॉक्टर की तैनाती के लिए प्राचार्य से वार्ता की जाएगी और प्रस्ताव लेकर वह खुद सीएम से मुलाकात करेगे। ताकि आग से झुलसे लोगों का बेहतर उपचार हो सके।
—————-