कनपटी पर रखा तमंचा,धन संग्रहक से लूटे 12.60 लाख
-कोतवाली इलाके में बेखौफ हुए बदमाश
-पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर
ख़बर तफ्तीशबरुद्रपुर।
कोतवाली इलाके में बदमाशों बेखौफ होकर संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस महज बेबस दिख रही हे। ऐसे ही लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने शनिवार की देर शाम को नेटवर्क कंपनी के धन संग्रहक की कनपटी पर तमंचा सटाकर लाखों रुपये की लूट कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और तहरीर के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली के गांव मलसी निवासी विनीत पाठक ने बताया कि वह एयरटेल पेमेंट बैंक का धन संग्रहक का काम करता है और रोजमर्रा की भांति उपभोक्ताओं पर बकाया धनराशि का संग्रहित करता है। बताया कि आठ अगस्त की शाम को वह किच्छा से 12.60 लाख रुपये का धन संग्रहित कर घर लौट रहा था कि तभी मलसी मार्ग पर घात लगाए बैठे दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद बदमाश आते है और सभी ने तमंचा उसके सिर पर सटाते हुए धमकाया कि यदि जरा सी होशियारी की। तो गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। आरोप था कि बदमाशों ने पैसों से भरा लूटा और तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि छह अगस्त को भी गदरपुर बाईपास पर भी उसे लूटने का प्रयास हुआ था और घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।
———————–
कोड
बाइक को टक्कर मारकर गिराया
रुद्रपुर। धन संग्रहक विनीत पाठक का कहना था कि छह अगस्त को वह गदरपुर से धन इकट्ठा कर लौट रहा था कि गदरपुर बाईपास मार्ग हाईवे पर अचानक बाइक पर सवार बदमाश आते है और बाइक को टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा देते है। खौफनाक इरादों को भांपते हुए वह बाइक छोड़कर फरार हो गया और नकदी लूट से बाई। पीड़ित ने आशंका जताई कि बदमाशों से उसे खतरा है और पुलिस जल्द बदमाशों पर कठोर कार्रवाई करे।
———————-
कोड
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस
रुद्रपुर। कोतवाल प्रकाश चंद्र दानू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर पुलिस गदरपुर बाईपास व मलसी मार्ग का मौका मुआयना कर चुकी है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।
——————-