प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल में तकरार ,जुबानी जंग फिर शुरु
-एसएसपी स्वागत पर छिडी अध्यक्ष में जंग
-अध्यक्ष एक तरफ,महामंत्री-कोषाध्यक्ष दूसरी तरफ
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
अएक बार फिर रुद्रपुर प्रांतीय अध्यक्ष व्यापार मंडल में आपसी तकरार खुलकर सामने आ गई है। जहां एक तरफ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अपने ही महामंत्री और कोषाध्यक्ष पर जमकर कटाक्ष किया था। उसका पलटवार करते हुए महामंत्री-कोषाध्यक्ष ने अध्यक्ष को मर्यादित भाषा में बोलने की नसीहत दे डाली। एक तरफ अध्यक्ष और दूसरी तरफ महामंत्री व कोषाध्यक्ष के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बाद व्यापार मंडल की राजनीति गरमा गई और चर्चा का विषय बन गई है। आपसी रार का मुख्य कारण दोनों पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी का स्वागत फोटो वायरल कर ने पर है।
हुआ यू कि शुक्रवार को एक तरफ व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा गैंगरेप प्रकरण को लेकर पुलिस का घेराव कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ उनके नजदीक महामंत्री मनोज छाबड़ा और कोषाध्यक्ष संदीप राव दोस्तों के साथ पुलिस कार्यालय में एसएसपी अजय गणपति कुंभार का स्वागत कर रहे थे। एसएसपी का स्वागत करने की भनक लगते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दोनों ही पदाधिकारियो को पुलिस का दलाल, चापलूसी जैसे शब्दों का प्रयोग कर जमकर कटाक्ष किया और कहा कि ऐसे व्यापारी नेता जनता के नहीं,बल्कि सिर्फ फोटो खिंचवाने वाले नेता है। बस क्या था रुद्रपुर व्यापार मंडल की राजनीति फिर गरमा गई और चर्चा का विषय बन गई और दोनों ही नेताओं ने अध्यक्ष पर पलटवार करना शुरू कर दिया।
————————–
कोड
बोले जुनेजा:-खुलासा करना पुलिस का है काम
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि 19 वर्षीय पहाड़ की बेटी के साथ गैगरेप जैसी घिनौनी वारदात हुई थी और पुलिस ने उसका पर्दाफाश कर गिरफ्तारी की। यह पुलिस का दायित्व था। ऐसे में महामंत्री और कोषाध्यक्ष पुलिस का स्वागत कर रहे थे। यह कृत्य समाज में गलत मैसेज देता था। गैंगरेप की रोकथाम करने पर पुलिस का स्वागत होना चाहिए था।
——————
कोड
बोले महामंत्री:-अध्यक्ष को देंगे जल्द करारा जवाब
रुद्रपुर। व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज छाबड़ा ने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष को मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए था। जल्द ही इसका करारा जवाब दिया जाएगा। दलाल और चापलूसी जैसे शब्द उनके मनोबल को तोड़ते है,जबकि उस वक्त भी गैगरेप खुलासे पर पुलिस का स्वागत किया था और रोकथाम का मुद्दा उठाया। ऐसे में अध्यक्ष साहब को बयानबाजी नहीं करनी चाहिए थी।
——————-
कोड
बोले कोषाध्यक्ष:-अध्यक्ष दिखाते है हमेशा नीचा
रुद्रपुर। व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव ने कहा कि चुनाव जीतने के साथ हमेशा डेढ़ साल तक साथ मिलकर संघर्ष किया,लेकिन अध्यक्ष संजय द्वारा हमेशा नीचा दिखाने का प्रयास किया और उसके बाद ही महामंत्री-कोषाध्यक्ष ने रास्ते अलग कर लिया। किसी को अपमानित करने का अधिकार नहीं दिया। वह हमेशा हंसते रहेगे और जैसे बयान होगा। वैसा ही जवाब दिया जा एगा।