Headlines

किन्नर विवाद:-नकली किन्नरों को दौडा-दौडा कर पीटा

किन्नर विवाद:-नकली किन्नरों को दौडा-दौडा कर पीटा
-कोतवाली ट्रांजिट कैंप में जमकर हंगामा
-असली किन्नरों का दावा:-नकली गैग सक्रिय
ख़बर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
सोमवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया। ज ब असली किन्नरों ने नकली किन्नरों को दौडा-दौडा कर पीटा और पांच नकली किन्नरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही असली किन्नर की मुखिया ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला इलाके में चर्चा का विष य बना हुआ है।
हुआ यूं कि सोमवार की रात्रि ग्यारह बजे स्थानीय लोगों ने खबर दी कि नकली किन्नरों ने इलाके में आतंक मचा रखा हे। बस क्या था असली किन्नर की मुखिया पिंकी अपनी चेलियो की साथ फौरन कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में पहुंची और नकली किन्नरों को दौडा-दौडा कर पीटना शुरु कर देती है। जिसे देखकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी और बडी तादाद में आसपास के इलाकों की किन्नरों का हुजूम उमड पडा और देखते ही देखते इलाके में असली किन्नरों ने भी ऐसा तांडव मचाया कि नकली किन्नर अपनी जान बचाकर भागने लगे,लेकिन पांच किन्नर असली किन्नरों के हत्थे चढ़ गया और किन्नर का वेशभूषा धारण किये नकली किन्नर को पीटते हुए कोतवाली ले जाया गया। जहां जमकर हंगामा हुआ और पुलिस किन्नरों को समझाती रही। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने नकली किन्नरों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरु कर दी। वहीं असली किन्नरों की मुखिया ने तहरीर देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया और कहा कि इलाके में नकली किन्नरों का गिरोह सक्रिय है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
————————-
कोड
दुकानदारों से कर रहे अवैध उगाही
रुद्रपुर। हुआ यह था कि सोमवार की रात्रि नकली किन्नरों का एक गिरोह इलाके में आता है और टोली बनाकर ठेला,फंड और दुकानदारों से जबरन अवैध उगाही कराने लगा। चर्चा यह भी है कि जब कोई दुकानदार पैसा दे ने से इंकार करता था। तो नकली किन्नर हाथापाई और अश्लीलता पर उतारु हो जाते थे। वास्तव में यह असली नहीं,बल्कि वह वंशानुगत किन्नर नहीं थे। महज असली किन्नर जैसा वेश धारण करने वाले युवक थे। जिनके द्वारा असली किन्नर बनकर उगाही का धंधा खोल रखा था। आखिरकार तंग आकर किसी व्यक्ति ने असली किन्नर की मुखिया पिंकी को खबर दे डाली और फिर तांडव शुरू हुआ।
——————–
कोड
नकली किन्नरों के फाड डाले कपडे
रुद्रपुर। सोमवार की देर रात्रि असली किन्नरों में इतना गुस्सा था कि जैसे ही पांच नकली किन्नरों को पकड़ा। तो उन्होंने किन्नरों के कपड़े फाड़ डाले और नग्न अवस्था में ही इलाके में घुमा डाला और कोतवाली ले गए। जिसे देखकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए और किन्नरों की मुखिया सुनीता उर्फ पिंकी का कहना था कि असली किन्नरों को इलाका बटा हुआ है और सभी संगठित रहती है। साथ ही बेवजह उगाही करना किन्नर नियम के खिलाफ है और खुशी या फिर प्रतिष्ठान उदघाटन पर किन्नर को पैसा लेने का अधिकार है,लेकिन नकली किन्नर खुलेआम गुंडई कर उगाही कर रहे है। जिसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *