दर्दनाक सड़क हादसा:-शिव और राज की दर्दनाक मौत
-रविवार देर शाम गदरपुर हाइवे की हैं घटना
-परिवार में मचा कोहराम,चालक फरार
खबर तफ्तीश, रुद्रपुर।
काशीपुर-गदरपुर हाइवे पर उस वक़्त दर्दनाक हादसा हो गया। जब बाइक सवार दो जिगरी यार काशीपुर अपने घर लौट रहे थे। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनो के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार काशीपुर का रहने वाला 21 साल का शिव कुमार उर्फ सतीश अपने जिगरी दोस्त 19 साल के राजकुमार के साथ रुद्रपुर से बाइक से वापस लौट रहे थे कि रविवार की देर शाम काशीपुर गदरपुर हाइवे पर अचानक बाइक की भिडंत डंपर से हो गई। सड़क हादसा इतना भीषण था कि युवक लहूलुहान होकर सड़क किनारे तड़पने लगे। जिसे देखकर राहगीर घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े और 108 द्वारा घायलों को जिला अस्प ताल ले जाया गया । जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी।
————
कोड
चार बहनों का इकलौता भाई था शिव
रुद्रपुर। रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में मारे गए शिव कुमार चार बहनों का इकलौता भाई था और 12 दिन पहले ही उसकी शादी होने की बात सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले ही युवक ने परिजनों से जल्द घर आने की बात कही थी और इकलौते भाई की मौत की ख़बर मिलते ही बहनों का रो रो कर बुरा हाल है।
—————-
कोड
छोटेपन में ही गुजर गए थे राज के माता पिता
रुद्रपुर। अपने जिगरी दोस्त के साथ सड़क हादसे का शिकार हुए राजकुमार के माता पिता का निधन कई साल पहले हो गया था और राज को उसकी मौसी ने पाल पोसकर बड़ा किया। जिस वजह से वह मौसी का लाडला भी था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
