Headlines

हत्या या हादसा:-निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव

हत्या या हादसा:-निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव
-हाथ था छिला,मुंह-कान से निकल रहा था खून
-युवक की पहचान नहीं,फॉरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में निर्माणाधीन मकान के अंदर एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक के मुंह और कान से खून बह रहा था और हाथ-पांव भी छिले हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य इकठ्ठा किये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह नौ बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिलती है कि वार्ड -नौ शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही दरोगा महेश कांडपाल और फॉरेंसिक की टीम ने मौका मुआयना किया और तलाशी लेने पर कोई भी पहचान दस्तावेज नहीं मिले। युवक की आयु 25 साल के करीब है और मुंह और कान से खून बह रहा था। हाथ-पैर रगड से छिले हुए थे। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका है कि शायद युवक की मौत सुबह तड़के हुई है और बेरहमी से पीटने या फिर नशे में गिर कर भी चोट लग सकती है। बावजूद इसके पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया और शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस हत्या या हादसा पर अपनी तफ्तीश कर रही है। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है और रिपोर्ट के बाद ही वास्तविकता का पता चलेगा। साथ ही शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *