Headlines

जनता है परेशान,उत्तराखंड में हावी है माफिया राज:-यशपाल

जनता है परेशान,उत्तराखंड में हावी है माफिया राज:-यशपाल
-सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रकाश जोशी का भव्य स्वागत
-बोले नेता:-ऐतिहासिक होगी खड़गे की जनसभा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
रुद्रपुर आगमन पर जहां सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी बनाएं गए प्रकाश जोशी का भव्य स्वागत हुआ। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि देश हो या उत्तराखंड जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और उत्तराखंड में माफिया राज हावी हो चुका है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है और महिला भयभीत है। यहीं कारण है कि आठ अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा ऐतिहासिक होगी और इसी जनसभा के बाद कांग्रेस आक्रामक और संगठनात्मक पार्टी की भांति उत्तराखंड को भाजपा मुक्त करेगी और प्रदेश में सरकार बनाकर जनता के सपनों को साकार करेगी।
बाजपूर विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रकाश जोशी द्वारा की गई संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और जनता भी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकने के लिए तैयार बैठी है,क्योंकि वर्तमान में देश और प्रदेश के हालात इतने बिगड़ चुके है और युवा जंतर-मंतर पर पुलिस की लाठिया और गोलियां खाकर हक की लड़ाई लड़ रहा है। बहन-बेटियां भयभीत है। भ्रष्टाचार-बेरोजगारी चरम सीमा पर है और भाजपा सरकार में अफसरशाही और माफिया राज हावी है। उत्तराखंड के स्कूल,अस्पताल बंद हो रहे है और शराब की दुकान नियमों की धज्जियां उडाकर हर गली और हर मोड पर खोल जा रही है। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा घबरा चुकी है और जनता अब परिवर्तन चाहती है। इस मौके पर विधायक भुवन कापड़ी, विधायक गोपाल सिंह राणा,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पुष्कर राज जैन,हरीश पनेरु,गणेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *