रक्षा कवच: अग्निशमन विभाग को मिले गैस और मल्टी गैस डिटेक्टर

-विषैली गैस हादसों से निपटने में मिलेगी मजबूती
– दो मल्टी गैस डिटेक्टर और 10 गैस मास्क मिले
ख़बर तफ्तीश,रुद्रपुर।-अग्निकांड हो या फिर विषैली गैस रिसाव जैसा खतरनाक हादसा। उस वक्त अग्निशमन का यही प्रयास रहता है कि हादसों में फंसे लोगों को कैसे बचाया जा सके और दमकल कर्मी अपनी जान पर खेल कर लोगों की जान को बचाता है,लेकिन अब विषैली गैसों जैसे हादसों से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को गैस डिटेक्टर और मल्टी गैस डिटेक्टर जैसा आधुनिक रक्षा कवच मिल चुका है। जिसके बाद दमकल कर्मी बेफ्रिक होकर अपने दायित्वों को अंजाम दे सकेगा और विषैली गैस कितनी द्यातक है। इसका भी आसानी से पता कर लेगा।
बताते चले कि रुद्रपुर हो या फिर सितारगंज का औद्योगिक इलाका। यहां कई नामी गिरामी कंपनियां भी संचालित है और अग्निकांड हो या फिर विषैली गैस रिसाव जैसा खतरनाक हादसा भी होने की संभावना ज्यादा रहती है। उस वक्त सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना दमकल विभाग को करना पडता है और कर्मी यह पता लगाने में बेबस हो जाते है कि गैस रिसाव की घातकता कितनी होगी,लेकिन अब बडी आसानी से फायर फाइटर गैस की तीव्रता-द्यातकता के साथ ही लोगों को बचाने और खुद की रक्षा भी कर सकता है,क्योकि अग्निशमन विभाग को दो मल्टी गैस डिटेक्टर और दस गैस डिटेक्टर मास्क मुहैया हो चुके है। इन सुरक्षा उपकरणों की खूबियां यह है कि यह आधुनिक तकनीक का उपकरण है और आसानी से दमकल कर्मी विषैली गैस हादसा स्थल पर जाकर बचाव कार्य कर सकता है।
——————–
कोड
क्या है गैस और मल्टी गैस डिटेक्टर
रुद्रपुर। गैस डिटेक्टर ऐसा सुरक्षा उपकरण है। जो वातावरण में किसी विशेष खतरनाक गैस की उपस्थिति या रिसाव का पता लगाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से विषैली गैसों, ज्वलनशील गैसों तथा ऑक्सीजन के स्तर की निगरानी के लिए किया जाता है। वहीं मल्टी गैस डिटेक्टर एक उन्नत उपकरण है। जो एक साथ कई गैसों की निगरानी करता है। औद्योगिक क्षेत्रों, तेल एवं गैस इकाइयों, सीवर, टैंक और अन्य सीमित स्थानों में यह बेहद उपयोगी साबित होता है।
——————
कोड
मल्टी गैस डिटेक्टर की है खूबियां
-O₂ (ऑक्सीजन): ऑक्सीजन का स्तर कम या अधिक होने पर चेतावनी।
-LEL (लोअर एक्सप्लोसिव लिमिट): ज्वलनशील गैसों के विस्फोटक स्तर का संकेत।
-CO (कार्बन मोनोऑक्साइड): अत्यंत जहरीली एवं दम घोंटने वाली गैस की पहचान।
-H₂s (हाइड्रोजन सल्फाइड): सड़े हुए अंडे जैसी गंध वाली अत्यंत विषैली गैस का पता।
—————–
कोड
कैसे करते हैं सुरक्षा
रुद्रपुर। खतरनाक स्तर पर गैस मिलने पर यह उपकरण तुरंत तेज बीप, चमकती लाइट और कंपन के माध्यम से अलर्ट जारी करता है। इससे अग्निशमन कर्मियों और बचाव दल को समय रहते सुरक्षित स्थान पर जाने और आवश्यक कार्रवाई करने का मौका भी देता है। इन आधुनिक उपकरणों के मिलने से अग्निशमन विभाग की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता और कर्मियों की सुरक्षा के साथ ही विषैली और ज्वलनशील गैसों रिसाव हादसों में कारगर साबित होता है।
———————-
कोड
बोले सीएफओ:-आधुनिक तकनीक का है मल्टी गैस डिटेक्टर
रुद्रपुर। सीएफओ ईशान कटारिया ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन द्वारा ऊधमसिंह नगर अग्निशमन विभाग के लिए दो मल्टी डिटेक्टर और दस गैस डिटेक्टर मास्क मुहैया कराएं गए है और जिलाधिकारी कार्यालय मुख्यालय में जमा है। जल्द ही डीएम की अनुमति के बाद विभाग को मुहैया हो जाएंगे,क्योकि मल्टी गैस और गैस डिटेक्टर मास्क आधुनिक तकनीक से लैस है। ऐसे में दमकल कर्मी आसानी से बचाव कार्य कर सकता है। उपकरणों को अतिसंवेदनशील इलाकों की फायर टीम को मुहैया कराया जाएंगा।
———————-