सड़क हादसा:-कारों की भिड़ंत,एक की मौत,नौ घायल


-भैस को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
-कैंची धाम से लौट रहा था परिवार
ख़बर तफ्तीश,रुद्रपुर।
थाना पंतनगर इलाके में सोमवार की तड़के उस वक्त भीषण हादसा हो गया। जब नैनीताल-रुद्रपुर हाईवे पर अचानक घुमन्तु भैंस आई और भैस को बचाने के चक्कर में दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि नौ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा था कि मृतक अपने परिवार के साथ नैनीताल स्थित धार्मिक स्थल से अपने घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाकी घायलों का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की तड़के ढाई से तीन बजे के मध्य कार संख्या यूके 04 एफ 8000 रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था,जबकि कार संख्या यूपी 14 एफयू 0516 हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रही थी कि अचानक थाना पंतनगर सीमा से सटे टांडा जंगल हाईवे पर अचानक एक घुमन्तु भैंस दौडते हुए सड़क पार कर रही थी। जिसे देखकर चालक ने अचानक अनियंत्रित कार को मोडा और दोनों कारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों कार में सवार परिवार घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हुई और सूचना के आधार पर 112 घटनास्थल पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां थाना दिनेशपुर निवासी 48 वर्षीय विनोद मिगलानी की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि फोर्ड कंपनी में कार सवार 30 वर्षीय मोहित सिडाना,26 वर्षीय शारदा सिडाना,सात वर्षीय रुद्र और दो वर्षीय नंदिनी मामूली रूप से चोटिल हुए । बताया जा रहा है परिवार नैनीताल स्थित कैंची धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहा था। वहीं दूसरी कार सवार 40 वर्षीय संतोष राम,51 वर्षीय संतोष अग्निहोत्री,45 वर्षीय रक्षपाल सिंह और आनंद सिंह घायल हो गए। चिकित्सकों द्वारा मामूली रूप से चोटिल घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि दो से तीन घायल निजी अस्पताल में अपना उचपार करवा रहे है।
——————-