Headlines

संजय मौत प्रकरण:-एयरबैग से निकाला गोली नुमा प्लास्टिक फायर

संजय मौत प्रकरण:-एयरबैग से निकाला गोली नुमा प्लास्टिक फायर

-पीएम रिपोर्ट-पुलिस तफ्तीश में आया सामने

-एक्स-रे-पोस्टमार्टम में निकाला ठोस प्लास्टिक टुकड़ा

ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।

आखिरकार स्पा एवं बार संचालक संजय मौत प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में पुलिस कामयाब हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल परीक्षण में यह पता चला है कि हादसे के वक्त एयरबैग में लगने वाला ठोस प्लास्टिक का टुकडा धमाके के साथ फटा और प्लास्टिक का टुकड़ा कारोबारी के सीने में जा धंसा। जिस कारण कारोबारी का दिल में घाव हो गया और टुकडा पसलियों में जा फंसा। जिसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली,क्योकि घटना को देखकर ऐसा लग रहा था कि कारोबारी हादसे का नहीं,बल्कि हत्या जैसे जघन्य अपराध का शिकार हुआ है।

बताते चले कि किच्छा के आवास विकास के रहने वाले 56 वर्षीय संजय शर्मा का रुद्रपुर में स्पा एवं बार का कारोबार है और अक्सर वह रुद्रपुर में रहकर कारोबार संभालते है। गुरुवार की सुबह तड़के वह अपने कर्मचारियों को छोडकर इ दिरा –आदर्श कॉलोनी मुख्य मार्ग से लौट रहे थे कि अचानक कार संख्या यूके 07 एबी 5521 डिवाइडर से टकरा गई और हादसे के वक्त एयरबैग भी खुल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। तो कारोबारी संजय के सीने में गोली नुमा एक गहरा घाव था। जिसको लेकर पुलिस भी हैरान व परेशान थी कि आखिरकार मामूली सडक हा दसे व एयरबैग खुलने के बाद भी सीने में गहरा घाव कैसे बना। काफी तफ्तीश और मेडिकल परीक्षण के बाद आखिरकार पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली। एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलान में यह पता चला कि एयरबैग में ठोस प्लास्टिक नुमा पार्टस लगा हुआ था। जैसे ही टक्कर के बाद एयरबैग खुला और कारोबारी के सीने से टकराया। उसकी वक्त धमाके के साथ ठोस पार्ट्स का टुकडा तेज रफ्तार से कारोबारी के सीने में घुसा और दिल पर भी अटैक कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने पसलियों में फंसे ठोस प्लास्टिक के टुकडे को निकाला और एक रिपोर्ट तैयार की। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली और मौत की गुत्थी सुलझा डाली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *