Headlines

ऑटोमेटिक हथियारों के जखीरे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

ऑटोमेटिक हथियारों के जखीरे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
-बंदूक,दो पिस्टल कारतूस व फर्जी लाइसेंस बरामद
-एसटीएफ की टीम ने फिर की बड़ी कार्रवाई
खबर तफ्तीश रुद्रपुर/काशीपुर।
फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर ऑटोमेटिक हथियार रखने वालों पर एक बार फिर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ की टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और कई ऑटोमेटिक हथियार व जिंदा कारतूस भी बरामद किये है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दस जून को एसटीएफ की टीम ने काशीपुर के कटोरा ताल स्थित एक पार्किंग स्थल से स्विफ्ट कार से चार अवैध हथियार व भारी संख्या में कारतूस की बरामदगी की थी। प्रारंभिक तफ्तीश में यह पता चला कि हथियार का जखीरा काशीपुर के रहने वाले सौरभ अग्रवाल और कटोरा ताल काशीपुर निवासी अमित पाल द्वारा छुपाया था। जिसके द्वारा फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर सोची समझी साजिश के तहत अवैध हथियारों को रखा जाता है। मामले को लेकर एसटीएफ और साइबर क्राइम थाना पुलिस तकनीकी और मैनुअल तफ्तीश कर रही थी कि सूचना मिली कि चिह्नित अभियुक्तों को रुद्रपुर स्थित रोडवेज के ईद गिर्द देखा गया है। जिस के आधार पर 11 जून की देर शाम एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की सौरभ अग्रवाल और अमित पाल को गिरफ्तार कर लिया और पुन: अभियुक्तों की निशानदेही पर एक पंप एक्शन बंदूक 12 बोर,एक ऑटोमेटिक पिस्टल,एक.32 बोर पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस भी बरामद किये है। साथ ही तलाशी लेने पर दो फर्जी शस्त्र भी बरामद किये। इनका इस्तेमाल अवैध ऑटोमेटिक हथियारों को ठिकाने लगाने के लिए किया जाता है। एसटीएफ ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह और अवैध ऑटोमेटिक हथियार सप्लायर करने वालों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी है।
———————–
कोट
तीन अभियोग में हो चुके है सात गिरफ्तार
रुद्रपुर। एसटीएफ को जैसे ही फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर अवैध हथियारों को खपाने की साजिश का पता चला। वैसे ही एसटीएफ कुमाऊं की टीम सक्रिय हो गई और गोपनीय जांच में पता चला कि फिलहाल काशीपुर के रहने वाला सौरभ ही फर्जी लाइसेंस का इस्तेमाल करता है। जिसके आधार पर एसटीएफ ने जिले में तीन अभियोग पंजीकृत किये और फिर प्रकरण में शामिल सात अभियुक्तों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी करते हुए न्यायालय में पेश किया। साथ ही मामले में अब तक एसटीएफ 12 अवैध ऑटोमेटिक हथियार सहित 315 कारतूस व फर्जी लाइसेंस की रिकबरी कर चुकी है।
कोट
कार चालक है अभियुक्त अमित
रुद्रपुर। अभियुक्तों से हुई पूछताछ यह पता चला है कि दस जून को कार पार्किंग स्थल पर बरामद कार का संचालन अभियुक्त अमित पाल करता है और सौरभ के इशारे पर आरोपी ने ही पुलिस को गच्चा देने के लिए कटोराताल स्थित एक पार्किंग स्थल पर कार को खड़ी की थी। ताकि कार के अंदर हथियार को छुपाया जा सके और सबूतों को मिटाने का भी प्रयास किया गया। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने अभियुक्त से एक कार की चाबी भी बरामद की है। एसटीए फ को पूछताछ में अभी कई लोगों के नाम सामने आये है। इन सभी की भूमिका क्या है और फर्जी शस्त्र लाइसेंस व हथियार मामले में क्या किरदार है। इन सभी की तफ्तीश एसटीएफ करेगी।
—————-
कोट
अभियुक्त सौरभ का परिवार भी है नामजद
रुद्रपुर। तीन मुकदमे में नामजद है गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ का परिवार भी नामजद है। बता दे कि दस जून को एसटीएफ ने काशीपुर स्थित कार पार्किंग स्थल से कार से एक एक्शन पंप बंदुक 12 बोर,एक ऑटोमेटिक राइफल,एक ऑटोमेटिक पिस्टल,एक रिवाल्वर और 237 जिंदा कारतूस बरामद किये थे। साथ ही सात फर्जी लाइसेंस भी जब्त किये थे। एसटीएफ की प्रारंभिक तफ्तीश में पता चला कि अवैध हथियार,कुटरचित लाइसेंस व वाहन मुकदमा में एसटीएफ ने सौरभ अग्रवाल,भाई गौरव अग्रवाल निवासी रामनगर रोड चामुंडा मंदिर बिहार काशीपुर और सौरभ की पत्नी दीप्ति अग्रवाल की भूमिका भी संदेहस्पद पाई थी। जिसके बाद एसटीएफ अब अभियुक्त सौरभ के परिवार से कभी भी पूछ ताछ कर सकती है और उम्मीद यह भी है कि परिवार चौकाने वाला खुलासा कर सकता है।
———————–
कोट
बोले एसटीएफ एसएसपी:-होगा सिंडिकेट का खुलासा
रुद्रपुर। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामला प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर प्रकरण है। जिसको लेकर एसटीएफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर गिरफ्तारी भी कर रही है। अभियुक्त सौरभ का परिवार हो या फिर गिरोह से जुड़ा कोई भी संदिग्ध। सभी का नाम उजागर होगा और कठोर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा फर्जी शस्त्र लाइसेंस की छपाई बाहरी प्रदेश से हो रही है। इसके पुख्ता सबूत भी हाथ लगे है। जल्द ही छपाई कर लाइसेंस जारी करने वाले की भी गिरफ्तारी करना एसटीएफ का लक्ष्य है। प्रदेश की कानून व्यवस्था से खिल वाड करने वाले सिडिकेट का खुलासा होगा और कठोर कार्रवाई की जाएंगी।
—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *