Headlines

35 लाख कीमत की स्मैक,रामपुर का सौदागर गिरफ्तार

35 लाख कीमत की स्मैक,रामपुर का सौदागर गिरफ्तार
-122.38 ग्राम स्मैक लेकर जा रहा था हल्द्वानी
-चौकी प्रभारी-एएनटीएफ कर्मी करते रहे पीछा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी और ए.एनटीएफ कर्मी ने एक बाइक सवार का पीछा किया और बाइक फिसलते ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने रामपुर के रहने वाले एक अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक पकड़ी। जिसकी कीमत ही लाखों में आंकी गई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत और एएनटीएफ कर्मी भुवन पांडे को त्रिशूल चौक पर बाइक संख्या यूपी 22 एन 3947 आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया,तो बाइक सवार ने रफ्तार तेज कर दी और पुलिस ने भी उसका पीछा शुरु कर दिया। जैसे ही बाइक सवार ने बाइक को नगर निगम के समीप पथरीली सड़क पर उतारी। बाइक फिसलकर नीचे गिर गई और पुलिस ने पीपल गांव भोट बिलासपुर यूपी निवासी अभियुक्त अब्दुल्ला खान को दबोच लिया। तलाशी लेने पर जेब में रखी 122.38 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने शाहजहांपुर निवासी लक्ष्मी नाम के युवक से दो माह पहले खरीदी और पैसे की आवश्यकता पडने पर वह हल्द्वानी जा कर बेचने की फिराक में था। जहां एक या दो दिन में कोई न कोई ग्राहक उसे खरीद लेता। यह भी पता चला कि बरामद स्मैक की कीमत 35 लाख रुपये के करीब है। पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर दिया।
—————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *