देश की रक्षा करता बेटा,खुलासे को भटक रहे पिता

देश की रक्षा करता बेटा,खुलासे को भटक रहे पिता
-भारतीय तटरक्षक में सेनानायक है बेटा
-खुद भी है तटरक्षक से सेवानिवृत
ख़बर तफ्तीश,रुद्रपुर।
पांच अगस्त को गुजरात में तैनात भारतीय तटरक्षक बल के सेनानायक के घर 10 लाख कीमत के आभूषणों की चोरी हुए 13 दिन का समय बीत चुका है। वहीं सरहद पर बेटा देश की रक्षा कर रहा है। दूसरी तरफ तटरक्षक बल से सेवानिवृत पिता चोरी के खुलासे को लेकर भटक रहे है। चक्कर काटने के बाद भी किसी अधिकारी के पास मिलने का समय नहीं है। जिस को लेकर सेनानायक के पिता काफी आहत और आक्रोशित भी है। 
बताते चले कि 22 जून को सामिया लेक सिटी निवासी भारतीय तटरक्षक बल से सेवानिवृत्त एस के साहू अपनी पत्नी के साथ गुजरात जाते है। जो कि गुजरात के खमांऊ में भारतीय तटरक्षक बल में सेनानायक के पद पर तैनात है। मकान की चाबी पड़ोसी को सौंपते है। पांच अगस्त की सुबह पता चला कि बंद पड़े मकान पर धावा बोल कर चोरों ने 10 लाख कीमत के आभूषण चोरी कर लिए है। मुकदमा भी पंजीकृत हुआ,लेकिन पांच अगस्त से 18 अगस्त यानी 13 दिन का समय बीत चुका है और जांच अधिकारी ने अभी तक तफ्तीश तक शुरू नहीं की। यहां था कि पुलिस के हाथ अभी ऐसा कोई ठोस सुराग भी नहीं मिला। जिससे एक सैन्य पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया जा सके। चोरी के खुलासे को लेकर कई बार सेवानिवृत मकान स्वामी पुलिस कार्यालय के चक्कर काट चुके है,लेकिन आला अधिकारी से मुलाकात तक नहीं हुई। आखिरकार हार थक कर वह घर बैठ गए। 
———————–
एसएसपी मिले नहीं,पुलिस के पास समय नहीं
रुद्रपुर। भारतीय तटरक्षक बल से सेवानिवृत हुए एसके साहू ने बताया कि गुजरात से लौटने के बाद वह लगातार पुलिस कार्यालय गए,लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं हुई। जांच अधिकारी से मुलाकात की। तो बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब है और वह काम करने में असमर्थ है। दूसरे अधिकारी बोलते है कि अभी पुलिस के समय नहीं है। जांच अधिकारी के ठीक होते ही जांच की जा एगी। उनका कहना था कि पुलिस कार्रवाई से वह आहत है और कार्यशैली पर रोष भी है। 
——————-
चोरी का होगा जल्द खुलासा
रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि ज्यादातर पुलिस बल और वह खुद भी कावड डयूटी हरिद्वार गए थे और पुलिस बल वापस आ चुका है। सेनानायक के घर हुई चोरी की खुलासे की वह खुद मॉनिटिरिग करेगे और जल्द ही खुलासा किया जाएगा। साथ ही मकान स्वामी को बुलाकर जानकारी ली जाएगी और पुलिस टीम का गठन कर जांच कराई जाएंगी। 
——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *