धरपकड़:-एसटीएफ ने फिर दबोचे अवैध हथियार के दो सौदागर
-रुद्रपुर से गिरफ्तार हुए करनजीत-विक्रमजीत
-दो पिस्टल,31 जिंदा कारतूस,न्यायालय में पेश
ख़बर तफ्तीश
,रुद्रपुर।
एसटीएफ कुमाऊं ने एक बार फिर फर्जी शस्त्र लाइसेस व अवैध हथियारों रखने वालों पर शिकंजा कस ते हुए दो अभियुक्तों की गिरफ्तार की है। जिनकी निशानदेही पर दो पिस्टल और भारी संख्या में जिंदा कारतूस भी बरा मद किये है। एसटीएफ प्रकरण को लेकर संजीदा है और लगातार धरपकड़ की कार्रवाई कर रही है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
बताते चले कि जैसे ही एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह की जानकारी मिली कि ऊधमसिहनगर में फर्जी शस्त्र लाइसेस पर अवैध ऑटोमेटिक हथियार रखने का खेल चल रहा है। फौरन एसएसपी ने कुमाऊ एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह और साइबर क्राइम थाना प्रभारी अरुण कुमार की टीम को अलर्ट कर दिया और गोपनीय तफ्तीश करने का आदेश दि या। जिसको लेकर एसटीएफ की टीम काशीपुर कोतवाली के अलावा प्रदेश के तीन जिलों में अवैध शस्त्र लाइसेस रख ने और ऑटोमेटिक हथियार को खपाने का मुकदमा पंजीकृत कराया। पहले मुकदमे में सौरभ अग्रवाल व उसका परि वार नामजद किया और खुद एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह ने चार जून को कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया था और आशंका जताई थी कि ऑटोमेटिक हथियार व फर्जी लाइसेस का एक गिरोह संचालित है। उसी क्रम में अभी एस टीएफ और साइबर क्राइम की संयुक्त टीम तफ्तीश कर रही थी कि 12 जून को सूचना मिली कि वाद मुकदमा व जांच में चिहिनत करनजीत सिंह गांव भुडिया कॉलोनी बहेडी व हाल निवासी सितारगंज और मंडी के समीप सितारगंज नि वासी विक्रमजीत सिंह तूर को सितारगंज-रुद्रपुर मार्ग पर दंबिश देकर गिरफतार कर लिया और उनके कब्जे से .30 बोर की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व .32 बोर की ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 31 जिंदा कारतूस बरामद किये। प्रारंभि क पूछताछ में यह पता चला कि पकडे गए अभियुक्त भी अवैध हथियार व फर्जी लाइसेस धारक है और बाहरी प्रदेश के गिरोह द्वारा ही हथियार व फर्जी लाइसेस मुहैया कराया है।
———————-
कोट
पिछले एक माह से परते खोद रही एसटीएफ
रुद्रपुर। वर्ष 2026 की शुरुआत होते ही जनवरी माह में एसटीएफ को यह इनपुट मिल चुका था कि प्रदेश में फर्जी शस्त्र लाइसेस व अवैध ऑटोमेटिक हथियार मुहैया कराने वाला गिरोह सक्रिय है। जो बाहुबालियों और नामी कारोबारियों को मोटी रकम लेकर अवैध लाइसेस व ऑटोमेटिक हथियार मुहैया कराता है। एसटीएफ कुमाऊं को इसकी जिम्मेदा री मिली,लेकिन गोपनीय तफ्तीश के बाद एक माह पहले एसटीएफ ने गिरोह की इतनी परते खोद डाली थी कि उसके सौरभ अग्रवाल,अमित पाल जैसे कई कारोबारियों के नाम सामने आए और फिर धरपकड़ की कार्रवाई और हथियार ब रामदगी का सिलसिला शुरु हुआ।
———————-
कोट
14 ऑटोमेटिक हथियार,341 हो चुके कारतूस बरामद
रुदपुर। एसटीएफ का मानना यह है कि प्रदेश के तीन जिलों में तीन मुकदमे पंजीकृत हुए है। सिर्फ तीन मुकदमों की त फ्तीश में इतना बडा गिरोह सामने आएगा। ऐसा एसटीएफ को भी भरोसा नहीं था। जो कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा है। एक माह की धरपकड़ की कार्रवाई में एसटीएफ ने नौ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और 14 ऑटो मेटिक खतरनाक हथियार और 341 कारतूस की खेप बरामद कर चुकी है। इसके अलावा बड़ी तादाद में संदिग्धों को चिहिनत किया और कई फर्जी शस्त्र लाइसेस भी बरामद कर चुकी है।
——————-
कोट
तो क्या रुद्रपुर बन रहा है पनाहगार
रुद्रपुर। जिस प्रकार एसटीएफ की टीम ने काशीपुर में धरपकड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। उसके बाद अवैध शस्त्र लाइसेस धारक व अवैध ऑटोमेटिक हथियार रखने वालों में खलबली मच गई। यहीं कारण है कि अभियुक्त और चिहि नत संदिग्ध काशीपुर छोडकर रुद्रपुर की ओर रुख कर रहे है। ऐसे अभियुक्तों को कौन पनाह दे रहा है। इसकी जांच भी एसटीएफ की एक टीम कर रही है,क्योकि काशीपुर के रहने वाले सौरभ अग्रवाल और चालक अमित पाल की गिर फ्तारी के साथ ही एसटीएफ ने सितारगंज के रहने वाले विक्रमजीत सिंह और करमजीत सिंह की गिरफ्तारी भी रुद्रपुर सितारगंज मुख्य मार्ग से दिखाई है। अब सवाल यह उठता है कि क्या रुद्रपुर बदमाशों का पनाहगार बनता जा रहा है।
——————-
कोट
बोले एसएसपी:-कई अभियुक्तों की होगी धरपकड़
रुद्रपुर। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि महज तीन मुकदमे में एसटीएफ नौ अभियुक्तों की गिरफ्तारी क र चुकी है और कई ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किये है। सिडिकेट काफी बड़ा है। ऐसे में यह कहा नही जा सकता है कि अवैध शस्त्र लाइसेस रखने वाले या फिर अवैध हथियार मांगने वाले अभियुक्त कितने होगे,क्योकि एसटीएफ की रडार पर कई अहम भूमिका निभाने वाले है। जिसमें फर्जी लाइसेस बनाकर देने वाला,ऑटोमेटिक हथियार का सप्लाय र, फर्जी लाइसेस पर हथियार रखने वाले तमाम अभियुक्तों की गिरफ्तारी होगी,क्योकि मामला प्रदेश की सुरक्षा व्यव स्था के साथ साथ राष्ट्रीय सुरक्षा का भी है। एसटीएफ बेहतर कार्य कर रही है।