शाहनवाज हत्याकांड:-फरार अभियुक्त गोलू गिरफ्तार

शाहनवाज हत्याकांड:-फरार अभियुक्त गोलू गिरफ्तार
-लूडो खेलने से किया था इनकार
-अभियुक्त को न्यायालय में किया पेश
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
 12 अगस्त की रात्रि को हुए शाहनवाज हत्याकांड के अभियुक्त गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल ईट को भी बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त नशे का लती है और लूडो खेलने से मना करने पर आ वेश में आया और युवक के सिर पर ईट से प्रहार कर दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बता दे कि 12 अगस्त की रात्रि खेड़ा बस्ती निवासी 27 वर्षीय शाहनवाज खाना खाकर साढे नो बजे टहलने के लिए घर से निकला था और ईदगाह मैदान में दोस्तों के साथ लूडो खेलने लगा। इ सी दौरान वही का रहने वाला गोलू नाम का युवक आता है और लूडो खेलने की जिद करता था। जब शाहनवाज ने इंकार किया। तो आरोपी से युवक की बहस बाजी हुई। थोडी देर बाद युवक ने अचानक नजदीक पडी ईट से सिर पर कई प्रहार कर डाले और आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया। 14 अगस्त की सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई और पुलिस ने फौरन हत्या के प्रयास की धारा को हत्या में तरमीम करते हुए अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी। देर रात्रि को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्तों को खेड़ा बस्ती इलाके से गिरफ्तार कर लिया और अभियुक्त गोलू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईट भी बरामद कर ली। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।
———————
नाबालिग का दे रहा था झांसा
रुद्रपुर। 14 अगस्त की शाम को गिरफ्तारी होने के बाद हत्यारोपी गोलू लगातार पुलिस को अपनी उम्र गलत बताकर गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन जब पुलिस ने उसका आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र देखा। तो अगस्त माह में ही आरोपी 18 साल का बालिग हो चुका था। जिसके बाद ही पुलिस ने बालिग और नाबालिग की गुत्थी सुलझाई और अभियुक्त को हत्या जैसी संगीन धारा में गिरफ्तार करने का दावा किया।
——————
हत्या में बदलेगी मुकदमे की धारा
रुद्रपुर। कोतवाल प्रकाश दानु ने बताया कि घटना के वक्त मृतक के भाई फरमान की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था,उस वक्त घायल युवक बरेली अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। फिलहाल पंजीकृत मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है और गिरफ्तारी भी इसी धारा में हुई है। प्रारंभिक जांच यह भी पता चला कि अभियुक्त नशे का लती है और झगड़ालू प्रवृत्ति का है और कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।  
———————–
दो बहनों का था इकलौता भाई
रुद्रपुर। मृतक शाहनवाज परिवार का इकलौता चिराग था और दो बहनों का इकलौता भाई। परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए युवक लगातार बुजुर्ग पिता का सहारा बना हुआ था,लेकिन युवक की मौत की खबर मिलते ही माता पिता के अलावा दोनों बहनों का बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से अभियुक्त गोलु के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का मुद्दा उ ठाया।
——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *