फर्जी शस्त्र लाइसेस:-एसटीएफ के बाद पुलिस जांच ने पकड़ी रफ्तार
-200 लाइसेस में से 25 शस्त्र लाइसेस फर्जी
-जिले में है 700 लाइसेस,गठित हुई टीम
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
-एक तरफ जहां एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेस मामले में तबाडतोड़ गिरफ्तारी करते हुए कई ऑटोमेटिक हथियार सहित कई फर्जी शस्त्र लाइसेस की ब रामदगी की है। वहीं अब जिला पुलिस ने अपनी तफ्तीश को रफ्तार देते हुए जिले के लाइसेस धारकों का सत्यापन किया और पहले चरण में 25 फर्जी शस्त्र लाइसेस चि हिनत कर लिये है। जिसकी तस्दीक के लिए पुलिस की एक टीम पंजाब और शाहज हापुर भी रवाना हो चुकी है।
बता दे कि अप्रैल 2026 को एसटीएफ देहरादून से एक अपटेड आता है कि ऊधमसि हनगर में अवैध शस्त्र लाइसेस और ऑटोमेटिक हथियार मुहैया कराने वाला गिरोह सक्रिय है। प्रकरण में मई माह से जून तक तक एसटीएफ ने काशीपुर में तीन मुकद मे पंजीकृत किये है और फिर तबाडतोड गिरफ्तारी भी की। एक तरफ एसटीएफ मा मले को संजीदा है। वहीं दूसरी तरफ प्रकरण को लेकर एसएसपी अजय गणपति कुं भार भी बेहद अलर्ट है। यहीं कारण है कि एसएसपी ने काशीपुर और रुद्रपुर के तेज तर्रार उपनिरीक्षकों की तीन विशेष जांच टीम गठित है। काशीपुर-रुद्रपुर की टीम ने डीएम कार्यालय से एक सूची प्राप्त की। तो पता चला कि जिले में 700 शस्त्र लाइसेस धारक है। पहले चरण की तफ्तीश में 200 शस्त्र लाइसेस का सत्यापन हुआ। जिसमें 25 ऐसे शस्त्र लाइसेस चिहिनत हुए। जो बाहरी राज्यों के है और कोई दस्तावेज नहीं होने के कारण वह फर्जी लाइसेस घोषित हो चुकी है। पुलिस का दावा है कि फर्जी 25 लाइसेस उत्तराखंड के नहीं,बल्कि पंजाब के तारनतारन सहित शाहजहांपुर इलाके की है। जिसकी तस्दीक के लिए पुलिस की एक टीम पंजाब और शाहजहांपुर के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस का दावा है कि तस्दीक होने के बाद अभियुक्तों की धरपक ड़ की कार्रवाई भी होगी।
——————–
कोड
सबसे ज्यादा पंजाब-शाहजहांपुर पर फोकस
रुद्रपुर। जिले में करीब 700 शस्त्र लाइसेस बनाए गए। पहले चरण के सत्यापन में 200 लाइसेस की तस्दीक की गई। जिसमें से 25 फर्जी पाए गए। जब पुलिस ने लाइ सेस धारकों का खाका तैयार किया। तो पाया कि फर्जी लाइसेस धारक पंजाब के ता रनतारन,पंजाब और शाहजहांपुर के है और उत्तराखंड में अपना कारोबार करते है। पुलिस का यह भी दावा है कि 500 शस्त्र लाइसेस सत्यापन में अभी फर्जी लाइसेस का आंकडा बढ सकता है और पुलिस चिहिनत और तस्दीक करने के बाद तबाडतो ड कार्रवाई के लिए एक बडी टीम भी बनाएंगी।
——————-
कोड
हर टीम को दिया गया है लक्ष्य
रुद्रपुर। काशीपुर और रुद्रपुर के तेज तर्रार उपनिरीक्षकों वाली गठित टीम को तीन टीमों में बांटा गया है। दो टीमे 700 लाइसेस धारक के लाइसेस के सत्यापन का काम देखेगी और एक टीम बाहरी राज्यों में जाकर फर्जी लाइसेस धारकों की तस्दीक,उन के कारोबार और किस तहसील या फिर व्यक्ति द्वारा बनाया गया। उसकी तस्दीक क रेगी। पुलिस जिस दिन अपनी संभावनाएं और सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लेगी। उस के बाद ही असली और नकली लाइसेस धारक की सूची तैयार होगी।
——————-
बोले एसएसपी:-जांच के बाद होगी धरपकड़
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि जिले में 700 लाइसेस धारकों के सत्यापन को तीन टीमें बनाई गई है। दो टीमे लगातार विशेष तौर से सत्यापन का ही काम देख रही है। 200 में से 25 फर्जी लाइसेस चिहिनत हो चुके है। लाइसेस पंजा ब,तारनतारन और शाहजहांपुर के निकले। जिनकी तस्दीक के लिए पुलिस टीम रवाना भी हो चुकी है। एसएसपी ने कहा कि फर्जी लाइसेस पर ऑटोमेटिक हथियार रखना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएंगा। सत्यापन कार्रवाई के बाद चिहिनत लोगों की धरपकड़ भी होगी।