घुमंतू पशु की टक्कर से सिपाही की दर्दनाक मौत

घुमंतू पशु की टक्कर से सिपाही की दर्दनाक मौत
-कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात था भुवन
-सिपाही को सलामी देकर किया विदा
ख़बर तफ्तीश,रुद्रपुर।
 घुमंतू जानवर की टक्कर से बाइक सवार एक सिपाही की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। सिपाही ट्रांजिट कैम्प कोतवाली में तैनात था। मौत की खबर मिलते ही विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और एसएसपी सहित अधिकारियों ने दिवगत को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। वहीं परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से नैनीताल जनपद का रहने वाला 45 वर्षीय भुवन चंद्र आर्य वर्ष 2009 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ था और वर्तमान में कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनाती थी। रोजमर्रा की भांति सिपाही 14 अगस्त की रात्रि को गश्त कर कोतवाली लौट रहा था कि अचानक सिडकुल ढाल मार्ग पर घुमन्तु सांड ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सिपाही लहूलुहान होकर नीचे गिर गया और आनन फानन में सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। 15 अगस्त की सुबह दिवंगत सिपाही को पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी और एसएसपी अजय गणपति कुंभार,एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी,सीओ सदर वि भव सैनी,सीओ अखिलेश कुमार,सीओ प्रशांत कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने पुष्प चक्र अर्पित किए और एसएसपी ने सिपाही के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सिपाही को अंतिम विदाई दी। जिससे माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि सिपाही का परिवार हल्द्वानी में रहता है और उसका सात साल का बेटा भी है। मौत की खबर मिलते ही परिवार शोकाकुल है।
————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *