ले ऑफ के खिलाफ डीएम कार्यालय पर गरजे पनेरू

भगवती कंपनी में चल रहा है आंदोलन

-श्रमिकों के अधिकार को संघर्ष हुआ शुरू

ख़बर तफ्तीश,रुद्रपुर।सिडकुल की भगवती कंपनी द्वारा घोषित अविधिक ले ऑफ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहाँ एक ओर अब कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने समर्थन देते हुए मंगलवार को डीएम कार्यालय का घेराव कर डाला। वहीं जमकर कंपनी के खिलाफ भड़ास भी निकाली। कहना था कि जल्द ही शासन प्रशासन ने ले ऑफ रदद नही कराया। तो अब आर पार की लड़ाई होंगी। क्योंकि श्रमिकों का सब्र टूट चुका है। कांग्रेस नेता पनेरु ने बताया कि सिडकुल की भगवती कंपनी द्वारा एक जुलाई से 14 अगस्त तक अविधिक लेऑफ घोषित कर दिया। इस के अलावा दिसंबर 2018 को अचानक  अवैधानिक रूप से 303 श्रमिकों की छटंनी कर दी गई,जबकि 47 श्रमिकों को अवैध लेऑफ देकर लंबे समय तक बैठा रखा था। इसके अलावा एक श्रमिक को निलंबित किया गया है। आरोप था कि कंपनी प्रबंधन बेवजह लेऑफ कर रहा है। जिस कारण कई श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट गहरा रहा है और जल्द ही ले ऑफ निरस्त नहीं किया। तो अब उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष नंदन सिंह, उपाध्यक्ष पूजा पांडे, लोकेश पाठक, राहुल सिंह, सुनील कुमार,गणेश मेहरा, प्रमोद फूलारा, महेश पाल, प्रकाश चंद्र, नरेंद्र मेहरा, गोपाल भट्ट, राजेश टम्टा, नीरज जोशी, कुलदीप टम्टा, गोधन लाल आदि मौजूद रहे। 

—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *