Headlines

कांग्रेस नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर छिड़ी जुबानी जंग

कांग्रेस नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर छिड़ी जुबानी जंग
-सीएम को दिखाए काले झंडे,कोर्ट में किया पेश
-मिली जमानत,भाजपा नेता कर रहे सीएम का स्वागत
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
गदरपुर में सीएम आगमन के दौरान काले झंडे दिखाने पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अदालती वारंट जारी होने के कारण न्यायालय में पेश कर दिया। जहां कुछ ही देर बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को जमानत मिली और फिर कांग्रेस नेताओं ने धामी सरकार पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि जिस प्रकरण में नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी की थी। उसी मामले में गदरपुर भाजपा नेता भी नामजद है और वारंट भी जारी हुए थे,जबकि भाजपा नेता सीएम का स्वागत कर फोटोग्राफी करा रहा था।
बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर को सीएम पुष्कर सिंह धामी गदरपुर पहुचे। जहां महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा के साथ नगर अध्यक्ष गदरपुर सिद्धार्थ भुसरी भी अंकिता भंडारी को न्याय दो के नारे लगाते हुए सीएम काफिले के आगे काले झंडे लेकर पहुंचे और पुलिस ने फौरन दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया। थोडी देर बाद कांग्रेस नेत्री को छोड दिया,लेकिन नगर अध्यक्ष को यह कहकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया कि उनके खिलाफ अ दालत द्वारा वारंट जारी है। जिला जजी परिसर में अधिवक्ता सर्वेश सिंह ने वकालत नामा पेश किया और वारंट रिकॉल करवाकर जमानत ले ली।
———————
कोड
पांच साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा
रुद्रपुर। मामला यह था कि वर्ष 2020 में वर्तमान नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी और वर्तमान भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति प्रीत ग्रोवर ने समर्थकों के साथ तत्कालीन कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय का विरोध किया था और चुडिया फेंक कर आक्रोश जताया था। मामले में विधायक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। उसी मामले में विनोद भुसरी और वर्तमान भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर का एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हुआ था।
—————–
बोले भुल्लर:-एक वारंटी खिचवा रहा फोटो
रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि काले झंडे दिखाते वक्त पुलिस ने नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी को गिरफ्तार किया और वारंट जारी होने पर अदालत में पेश किया था,जबकि जिस प्रकरण में वारंट जारी हुए और उसी मामले में भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर के भी वारंट जारी हो चुके है,लेकिन शुक्रवार को भाजपा नेता सीएम का स्वागत करते हुए फोटोग्राफी करवा रहे थे। पुलिस की दोहरी कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन होगा।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *